{"_id":"69dce96fe4122a17550c585f","slug":"up-cm-yogi-reached-saharanpur-checked-preparations-for-pm-s-program-will-hand-over-delhi-doon-expressway-2026-04-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: सहारनपुर पहुंचे सीएम योगी, जांची पीएम के कार्यक्रम की तैयारी, कल जनता को सौंपेंगे दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सहारनपुर पहुंचे सीएम योगी, जांची पीएम के कार्यक्रम की तैयारी, कल जनता को सौंपेंगे दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 13 Apr 2026 06:32 PM IST
विज्ञापन
सार
Saharanpur News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को सहारनपुर के गणेशपुर में हेलीपेड पर उतरेंगे। रोड शो करते हुए डाट काली मंदिर जाएंगे। साथ ही जनता को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की सौगात देंगे।
सहारनपुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे। सहारनपुर के गणेशपुर में हेलीपेड पर उतरकर प्रधानमंत्री थोड़ी दूर तक रोड शो करते हुए डाट काली मंदिर पर जाएंगे। वहां पूजा-अर्चना करने के बाद देहरादून जाकर रोड शो और जनसभा करेंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार शाम जिले में पहुंच गए।
Trending Videos
मिनट दर मिनट शेड्यूल के अनुसार, प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर सुबह 10:50 बजे देहरादून एयरपोर्ट से गणेशपुर में बनाए गए हेलीपेड पर उतरेगा। इसके बाद 11:10 एलिवेटेड रोड का व्यू प्वाइंट देखेंगे। यहां पर उनका स्वागत फूल बरसाकर किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। इसके बाद 11:35 बजे कार में सवार होकर मां डाट काली मंदिर पहुंचेंगे। वहां पर पूजन के बाद देहरादून के लिए रवाना हो जाएंगे। वहां से जनसभा को संबोधित करते हुए लोकार्पण का लाइव गणेशपुर में भी दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
इससे पहले सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हेलीपेड से लेकर जनसभा स्थल तक मौका मुआयना किया। डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद शाम के समय सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर समीक्षा की गई।
2020 में केंद्र सरकार ने एक्सप्रेसवे को मंजूरी दी
दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे सिर्फ एक सड़क परियोजना नहीं, बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विकास का बड़ा आधार बनकर उभर रहा है। वर्ष 2020 में इसकी मंजूरी दी गई, जिसके बाद 2020-21 में डीपीआर और टेंडर प्रक्रिया पूरी हुई। इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट का शिलान्यास 4 दिसंबर 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून में किया था।
दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे सिर्फ एक सड़क परियोजना नहीं, बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विकास का बड़ा आधार बनकर उभर रहा है। वर्ष 2020 में इसकी मंजूरी दी गई, जिसके बाद 2020-21 में डीपीआर और टेंडर प्रक्रिया पूरी हुई। इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट का शिलान्यास 4 दिसंबर 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून में किया था।
2022 से जमीनी स्तर पर निर्माण शुरू हुआ और अलग-अलग पैकेज में काम को गति दी गई। 2023 से 2025 के बीच इस परियोजना ने रफ्तार पकड़ी। एक्सप्रेसवे में एलिवेटेड रोड, अंडरपास और वाइल्डलाइफ कॉरिडोर जैसे आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किए गए। अब इस परियोजना के लोकार्पण के बाद दिल्ली से देहरादून का करीब 210 किमी का सफर महज ढाई घंटे में पूरा हो सकेगा, जो पहले छह घंटे से अधिक का होता था। सहारनपुर समेत आसपास के जिलों में इसके जरिए निवेश, उद्योग और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।