सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Fire broke out in a roadways bus running on Meerut-Baghpat highway, passengers saved lives by jumping

UP: मेरठ-बागपत हाईवे पर चलती रोडवेज बस में लगी आग, खिड़कियों से कूदकर यात्रियों ने बचाई जान

अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Mon, 20 Apr 2026 09:55 PM IST
विज्ञापन
सार

Meerut News: भैंसाली रोडवेज की बस बागपत से 35 सवारियां लेकर मेरठ आ रही थी। जानीखुर्द में गांव कुराली के निकट अचानक बस में आग लग गई। बस सीएनजी थी, गनीमत रही कि गैस सिलिंडर नहीं फटे, अन्यथा हादसा बड़ा हो सकता था। 

UP: Fire broke out in a roadways bus running on Meerut-Baghpat highway, passengers saved lives by jumping
बस में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मेरठ-बागपत हाईवे पर सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया। जानीखुर्द में गांव कुराली के समीप भैसाली डिपो की अनुबंधित रोडवेज बस में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते पूरी बस आग की लपटों से घिर गई। गनीमत यह रही कि बस में सवार सभी 35 यात्रियों ने समय रहते खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई।
Trending Videos

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रोडवेज बस बागपत से सवारी लेकर मेरठ जा रही थी। बस में करीब 35 सवारी थीं। बस जब कुराली गांव के सामने पहुंची, तब अचानक उसमें से धुआं उठने लगा। इससे पहले कि यात्री कुछ समझ पाते, आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। बस के भीतर चीख-पुकार मच गई और अपनी जान बचाने के लिए यात्री खिड़कियों से बाहर कूदने लगे। इस अफरा-तफरी में कुछ यात्रियों को मामूली चोटें भी आईं, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं कुछ यात्रियों का सामान बस में ही रह गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। इस हादसे के कारण हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सूचना पर पहुंची जानी थाना पुलिस को घंटों की मशक्कत के बाद जाम खुलवाने और यातायात सुचारू करने में सफलता मिली। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि आग लगने के स्पष्ट कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

सीएनजी थी बस
इस हादसे में सबसे डराने वाली बात यह थी कि बस सीएनजी से संचालित थी। आग इतनी भीषण थी कि बस में लगे सीएनजी सिलिंडरों के फटने की पूरी संभावना बनी हुई थी। यदि आग से सिलिंडर फट जाते, तो यह हादसा एक बड़े विस्फोट में बदल सकता था और जान-माल का भारी नुकसान हो सकता था। गनीमत यह रही कि आग बुझने तक सिलिंडर सुरक्षित रहे और कोई बड़ा धमाका नहीं हुआ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed