मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम में मंगलवार को आयोजित होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया के तहत शारीरिक परीक्षा के दौरान नौ अभ्यर्थियों की हालत बिगड़ गई। इनमें से शामली निवासी एक अभ्यर्थी की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। 4.8 किलोमीटर की दौड़ लगाने के दौरान अभ्यर्थियों का बुरा हाल हो गया, उनका सांस लेना भी दूभर हो गया। सात को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि दो का अभी इलाज चल रहा है।
{"_id":"6aa947e5cac2c6cbd10a558b","slug":"up-five-candidates-fell-ill-during-the-home-guard-recruitment-exam-in-meerut-one-died-2026-09-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: होमगार्ड भर्ती के लिए दौड़ रहे नौ अभ्यर्थियों की हालत बिगड़ी, शामली के युवक की मौत, एक वेंटिलेटर पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: होमगार्ड भर्ती के लिए दौड़ रहे नौ अभ्यर्थियों की हालत बिगड़ी, शामली के युवक की मौत, एक वेंटिलेटर पर
Tue, 15 Sep 2026 06:58 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Tue, 15 Sep 2026 06:58 PM IST
सार
Meerut News: कैलाश प्रकाश स्टेडियम में 4.8 किलोमीटर दौड़ पूरी करने के लिए 26 मिनट का समय दिया गया था। दौड़ते समय अभ्यर्थियों की हालत बिगड़ गई, उनका सांस लेना भी मुश्किल हो गया। शामली के अंकुज मलिक की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती सचिन और पास खड़े उसके परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस को जानकारी देते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने पहुंचे कुल 1,017 अभ्यर्थियों से अलग-अलग चरण में दौड़ लगवाई जा रही थी। सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित 28 मिनट के भीतर 4.8 किलोमीटर की दूरी तय करनी थी। इसी दौरान नौ अभ्यर्थियों की स्थिति बिगड़ने लगी।
मृतक अंकुज मलिक का भाई।
- फोटो : अमर उजाला
मैदान में उपस्थित स्वास्थ्य दल ने रोगी वाहन की सहायता से सभी नौ अभ्यर्थियों को तुरंत लाला लाजपत राय स्मारक चिकित्सा महाविद्यालय पहुंचाया। वहां उपचार के दौरान शामली जिले के निसार निवासी अभ्यर्थी अंकुज मलिक की मृत्यु हो गई। वहीं प्राथमिक इलाज के बाद सात अभ्यर्थियों के स्वास्थ्य में सुधार होने पर उन्हें घर भेज दिया गया, जबकि दो अन्य अभ्यर्थियों का चिकित्सा महाविद्यालय में उपचार चल रहा है और चिकित्सक उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। इनमें से सचिन कुमार निवासी गुर्जरपुर, थाना झिंझाना, शामली की हालत गंभीर है, वह वेंटिलेटर पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आईसीयू में लाए गए अभ्यर्थी।
- फोटो : अमर उजाला
इनकी बिगड़ी हालात
बागपत के अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी शिवम, अस्फराबाद निवासी शौकीन, सिंघावली निवासी मोनू, शामली के मानपुर निवासी अर्जुन, शामली के झिंझाना निवासी रितिक, शामली के सलावार निवासी निशु, अंकित, सचिन और गढ़मुक्तेश्वर निवासी तरुण।
बागपत के अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी शिवम, अस्फराबाद निवासी शौकीन, सिंघावली निवासी मोनू, शामली के मानपुर निवासी अर्जुन, शामली के झिंझाना निवासी रितिक, शामली के सलावार निवासी निशु, अंकित, सचिन और गढ़मुक्तेश्वर निवासी तरुण।
विज्ञापन
पुलिस चौकी पर परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
ये बोले अधिकारी
नोडल अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक अपराध अवनीश कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य खराब होते ही सभी अभ्यर्थियों को तुरंत रोगी वाहन से मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। अंकुज मलिक की मृत्यु हो गई।
ये भी देखें...
अंकित हत्याकांड: एनकाउंटर में शूटर मोहित और सुमित की मौत की होगी मजिस्ट्रियल जांच, डीएम शामली ने दिए आदेश
नोडल अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक अपराध अवनीश कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य खराब होते ही सभी अभ्यर्थियों को तुरंत रोगी वाहन से मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। अंकुज मलिक की मृत्यु हो गई।
ये भी देखें...
अंकित हत्याकांड: एनकाउंटर में शूटर मोहित और सुमित की मौत की होगी मजिस्ट्रियल जांच, डीएम शामली ने दिए आदेश