फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Minister Dinesh Khatik Threat Case Goes Viral, Accused Already Arrested and Jailed

Meerut: मंत्री दिनेश खटीक को फोन पर जान से मारने की धमकी, मामला सोशल मीडिया पर वायरल, आरोपी पहले ही गिरफ्तार

Wed, 14 Oct 2026 12:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 14 Oct 2026 12:08 PM IST
सार

यूपी के राज्य मंत्री दिनेश खटीक को फोन पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सोशल मीडिया पर वायरल है। ब्लॉक प्रमुख की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी। पुलिस के अनुसार आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

विज्ञापन
UP Minister Dinesh Khatik Threat Case Goes Viral, Accused Already Arrested and Jailed
राज्यमंत्री दिनेश खटीक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री दिनेश खटीक को फोन पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले में बहसूमा थाने में हस्तिनापुर के ब्लॉक प्रमुख नितिन पोसवाल की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। थाना प्रभारी रविंद्र पवार के मुताबिक, मामला पुराना है और पुलिस पहले ही कार्रवाई कर चुकी है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  नीले ड्रम कांड में फैसला आज: सौरभ के कत्ल के खुलासे से दोषी करार होने तक, कैसे साहिल और मुस्कान ने की क्रूरता?; पूरी टाइमलाइन

विज्ञापन
Trending Videos

व्हाट्सएप कॉल पर अभद्रता और धमकी देने का आरोप
शिकायत के अनुसार, 29 सितंबर की रात सहारनपुर के सरसावा में मंत्री दिनेश खटीक अपनी बहन के घर पर थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल आई। आरोप है कि कॉल करने वाले व्यक्ति ने मंत्री के साथ अभद्रता की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि कॉल के दौरान हस्तिनापुर के ब्लॉक प्रमुख नितिन पोसवाल के साथ भी गाली-गलौज की गई और उन्हें धमकी दी गई। घटना के बाद मामले की शिकायत बहसूमा थाने में की गई।
विज्ञापन

मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान
पुलिस के अनुसार, जिस मोबाइल नंबर से कॉल की गई थी, उसके आधार पर आरोपी की पहचान गणेशपुर निवासी अनस पुत्र इमामुद्दीन के रूप में हुई। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि बहसूमा लौटते समय दोबारा फोन करके धमकी दी गई।

मामले में दर्ज प्राथमिकी के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को जेल भेजा जा चुका है।

पुलिस बोली- पुराना है मामला, हो चुकी है कार्रवाई
मामले के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह हालिया घटना नहीं है। थाना प्रभारी रविंद्र पवार ने बताया कि मामला पुराना है और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

फिलहाल, मंत्री को धमकी देने के आरोप से जुड़ा मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में है। शिकायत में लगाए गए आरोपों और पुलिस की कार्रवाई के बीच यह स्पष्ट है कि पुलिस इस मामले में गिरफ्तारी की कार्रवाई पहले ही कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed