सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: 290 principals will be made in colleges in the entire state including 27 teachers of Meerut

मेरठ का बढ़ा गौरव: डिग्री कॉलेजों के 27 शिक्षक बने प्राचार्य, पूरे प्रदेश में 290 को मिलेगी नई जिम्मेदारी

अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 22 Oct 2021 02:04 PM IST
विज्ञापन
सार

पूरे प्रदेश में एक बार फिर से मेरठ का गौरव बढ़ा है। हाल में 290 शिक्षकों को प्राचार्य बनाया जाना है, इनमें अकेले मेरठ के ही 27 शिक्षक शामिल हैं। वहीं सीसीएसयू के मेरठ-सहारनपुर मंडल के सभी 50 कॉलेजों को स्थाई प्राचार्य मिल जाएंगे।

UP News: 290 principals will be made in colleges in the entire state including 27 teachers of Meerut
मेरठ कॉलेज। - फोटो : amar ujala

विस्तार
Follow Us

अकेले मेरठ के 27 से ज्यादा शिक्षक प्रदेश के डिग्री कॉलेजों में प्राचार्य बनेंगे। सीसीएसयू के मेरठ-सहारनपुर मंडल के सभी 50 कॉलेजों को स्थाई प्राचार्य मिल जाएंगे। गुरुवार को प्राचार्य बनने वाले शिक्षकों को ई-मेल आईडी के जरिए उनके कॉलेजों के नाम जारी कर दिए गए हैं। एक सप्ताह के भीतर इन सभी की तैनाती हो जाएगी। 

विज्ञापन
loader
Trending Videos


प्रदेश के एडेड कॉलेजों में 2012 से स्थाई प्राचार्य नहीं हैं। 2009 में हाईकोर्ट ने 170 से अधिक कॉलेजों में नियुक्त प्राचार्यों की सेवाओं को खत्म कर दिया था। 2012 में मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा लेकिन वहां से भी हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखा गया। प्राचार्यों को हटना पड़ा। इसके बाद से कॉलेजों में कार्यवाहक प्राचार्य ही नियुक्त हो रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की तरफ से प्राचार्य चयन प्रक्रिया के जरिए साक्षात्कार में उत्तीर्ण शिक्षकों को मेरिट के आधार पर कॉलेजों की वरीयता दी जा रही है। सीसीएसयू की बात करें तो मेरठ और सहारनपुर मंडल में 50 एडेड कॉलेज हैं। इनमें पांच अल्पसंख्यक कॉलेज हैं। एक कॉलेज में पहले से स्थाई प्राचार्य हैं। ऐसे में 44 कॉलेजों को नए प्राचार्य मिलेंगे। पूरे प्रदेश के डिग्री कॉलेजों में 290 प्राचार्यों के पदों पर तैनाती होंगी। 

मेरठ कॉलेज ने दिए सबसे ज्यादा प्राचार्य 
वेस्ट यूपी के एतिहासिक मेरठ कॉलेज ने सबसे ज्यादा 14 से अधिक प्राचार्य दिए हैं। कॉलेज की चीफ प्रॉक्टर डॉ. अलका चौधरी कनोहर लाल कॉलेज की प्राचार्य बनेंगी। डॉ. अजय चौधरी डीएन कॉलेज, डॉ. मनोज अग्रवाल एनएएस कॉलेज, डॉ. सतीश कुमार को एसएसवी कॉलेज, डॉ. ललित कुमार को डीएवी कॉलेज मुजफ्फरनगर, डॉ. अर्चना को धामपुर, इनके अलावा डॉ. आरके उपाध्याय, डॉ. वीके गौतम, डॉ. भगत सिंह, डॉ. संजय कुमार, डॉ. भूपेंद्र सिंह, डॉ. अंजू चौधरी और डॉ. एसकेएस यादव और छॉ. नीरज कुमार भी प्राचार्य बने हैं। 

यह भी पढ़ें: बड़ी कार्रवाई: कबाड़ी हाजी गल्ला की पांच करोड़ की संपत्ति जब्त, मुनादी के बाद अफसरों ने लगाई मकान-गोदाम पर सील

मेरठ के कॉलेजों में ये होंगे प्राचार्य 
मेरठ कॉलेज में गोरखपुर के डॉ. एसएन शर्मा प्राचार्य बनेंगे। आरजी गर्ल्स कॉलेज में मूटा की अध्यक्ष डॉ. निवेदिता मलिक, इस्माईल में डॉ. अनिता राठी, कनोहर लाल में डॉ. अलका चौधरी, डीएन कॉलेज में डॉ. अजय कुमार, एनएएस में डॉ. मनोज अग्रवाल, एएसपीजी कॉलेज मवाना में डॉ. अरुण कुमार, संजय गांधी पीजी कॉलेज सरूरपुर में एनएएस कॉलेज के शिक्षक डॉ. रामेंद्र गुप्ता, चौधरी शिवनाथ सिंह शांडिल्य कॉलेज माछरा में डॉ. अनिल कुमार प्राचार्य होंगे। एएसपीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अतुल गोयल पतला डिग्री कॉलेज के प्राचार्य बनेंगे। वहीं, मूटा के महामंत्री डॉ. जय कुमार सरोहा जनता वैदिक कालेज बड़ौत के प्राचार्य बनेंगे। 

आरजी से छह, इस्माईल कॉलेज से दो प्राचार्य 
आरजी कॉलेज से छह शिक्षिका प्राचार्य बनेंगी। इनमें डॉ. अनिता राठी इस्माईल कॉलेज एवं डॉ. मंजू लता एकेपी गर्ल्स कॉलेज हापुड़ की प्राचार्य बनेंगी। इनके अलावा डॉ. सुमन, डॉ. वंदना अग्रवाल, डॉ. बीना राय और डॉ. सीमा जैन भी प्राचार्य बनेंगी। 

यह भी पढ़ें: पति-पत्नी की मौत: घर से एक साथ उठीं अर्थी तो हर किसी की आंखें हुईं नम, बेटे ने एक ही चिता पर दी मुखाग्नि, तस्वीरें

इस्माईल कॉलेज से डॉ. वंदना शर्मा गिन्नी देवी गर्ल्स कॉलेज मोदीनगर और डॉ. पारुल त्यागी आरबीडी गर्ल्स कॉलेज बिजनौर में प्राचार्य बनेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed