{"_id":"6a566a67264dd28d500b00b6","slug":"up-riya-who-drank-acid-mistaking-it-for-water-recounts-the-entire-story-herself-2026-07-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पानी समझकर 'तेजाब' पीने वाली रिया ने खुद बताई पूरी कहानी, मेरठ के अस्पताल में चल रहा इलाज; ये बोले डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पानी समझकर 'तेजाब' पीने वाली रिया ने खुद बताई पूरी कहानी, मेरठ के अस्पताल में चल रहा इलाज; ये बोले डॉक्टर
Tue, 14 Jul 2026 10:34 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Tue, 14 Jul 2026 10:34 PM IST
सार
Meerut News: हापुड़ में पानी की सीलबंद बोतल में तेजाब जैसा पदार्थ पीने के बाद रिया की हालत बेहद खराब हो गई। उन्हें मेरठ के आनंद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार को उनकी हालत में सुधार दिखाई दिया।
विज्ञापन
अमर उजाला से बात करती रिया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हापुड़ में पानी की सीलबंद बोतल में तेजाब जैसा पेय पदार्थ पीने से रिया के पेट और आंतों में छाले हो गए हैं। हालांकि उसकी हालत में अब सुधार है। रिया मेरठ के गढ़ रोड स्थित आनंद अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
रिया ने बताया कि पानी समझकर जैसे ही उन्होंने दो घूंट पिए, तुरंत एहसास हुआ कि बोतल में पानी नहीं, बल्कि तेजाब जैसा कोई पदार्थ है। इसके बाद उनके मुंह से झाग आने लगे और तबीयत तेजी से बिगड़ गई। रिया अब पहले से बेहतर महसूस कर रही हैं, हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि पूरी तरह स्वस्थ होने में डेढ़ से दो माह लग सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़ के अर्जुन नगर निवासी रिया 10 जुलाई को अपनी मां अंजना राघव के साथ एक सराफा दुकान पर जेवर खरीदने गई थीं। प्यास लगने पर सराफ ने पास के जनरल स्टोर से ठंडी सीलबंद पानी की बोतल मंगवाई। बोतल से दो घूंट पीते ही रिया की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें उल्टियां होने लगीं। पहले स्थानीय निजी अस्पताल और बाद में उन्हें मेरठ के आनंद अस्पताल रेफर किया गया जहां उनका उपचार जारी है।
ये बताया डॉक्टर ने
रिया का उपचार कर रहे डॉ. एनपी सिंह ने बताया कि रिया ने जो पेय पदार्थ पिया, वह पानी नहीं बल्कि तेजाब जैसा था। इसकी वजह से उनके पेट और आंतों में छाले हो गए हैं। फिलहाल उनकी हालत पहले से बेहतर है और जल्द अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना है।

हापुड़ पुलिस कर रही जांच
घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ चुकी है जिसमें बोतल से पेय पदार्थ पीते ही रिया की तबीयत बिगड़ती दिखाई दे रही है। रिया की मां अंजना राघव ने मांग की है कि यह जांच की जाए कि सीलबंद पानी की बोतल में तेजाब जैसा पदार्थ कैसे पहुंचा। मामले की जांच हापुड़ पुलिस कर रही है।
ये भी देखें...
सेंट्रल मार्केट: 15 दिन में ध्वस्त करने होंगे 44 निर्माण, 1468 अवैध निर्माणों पर भी लटकी कार्रवाई की तलवार