{"_id":"699ec03fe665652af4002c35","slug":"up-youth-shot-dead-in-public-in-ramraj-town-of-meerut-stampede-in-the-market-panic-among-traders-2026-02-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: रामराज में सरेबाजार एलान करके युवक की हत्या, चार गोलियां मारीं; विवाहिता के प्यार में मारा गया सुरेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: रामराज में सरेबाजार एलान करके युवक की हत्या, चार गोलियां मारीं; विवाहिता के प्यार में मारा गया सुरेंद्र
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 25 Feb 2026 02:56 PM IST
विज्ञापन
सार
कस्बा रामराज में सुरेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या से पहले हमलावरों ने पूरे बाजार को ललकारते हुए कहा कि किसी में हिम्मत है, जो इसे बचा ले। इस हत्याकांड से बाजार और व्यापारियों में दहशत है। पुलिस हत्यारों की तलाश कर रही है।
सुरेंद्र सिंह की फाइल फोटो और मौके पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मेरठ जनपद के बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज कस्बे में दिनदहाड़े गोलियां मारकर सुरेंद्र सिंह की हत्या कर दी गई। सुरेंद्र डेढ़ साल पहले एक युवक को पत्नी को अपने साथ ले गया था, अब उसी से कोर्ट मैरिज करने की फिराक में था। इसी मामले में हत्या किया जाना सामने आ रहा है।
Trending Videos
हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामराज के ही मोहल्ला जगजीवनपुरी निवासी सुरेंद्र सिंह (28) पुत्र कश्मीर दोपहर करीब 1: 35 बजे रामराज के बाजार से गुजर रहा था। तभी कुछ हमलावर आए और सुरेंद्र को कमर, कनपटी समेत चार गोलियां मारीं। इसके बाद हमलावर हथियार लहराते हुए फरार हो गए। खून से लथपथ सुरेंद्र गिर पड़ा। गोलियां चलते ही बाजार में अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुरेंद्र के घर पर गमजदा महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
सूचना पर बहसूमा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। घायल सुरेंद्र को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। एसपी देहात ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी का कहना है कि सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर हत्यारों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
ये भी देखें...
Baghpat: बर्तन व्यापारी से भाव पूछने पर हुआ विवाद, फ्राइंग पैन से पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार; ऐसे हुआ खुलासा
ये भी देखें...
Baghpat: बर्तन व्यापारी से भाव पूछने पर हुआ विवाद, फ्राइंग पैन से पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार; ऐसे हुआ खुलासा
'है कोई माई का लाल पूरे बाजार में जो तुझे बचा ले'
हत्यारों ने सुरेंद्र सिंह को चार गोलियां मारीं। साथ ही पूरे बाजार में चिल्लाकर कहा कि 'है कोई माई का लाल पूरे बाजार में जो तुझे बचा ले'। फायरिंग होने पर बाजार में भगदड़ मच गई, जबकि कुछ दुकानदारों ने डर के मारे शटर नीचे कर लिए।

हत्या की ये वजह आ रही सामने
करीब डेढ़ साल पहले सुरेंद्र फलावदा थानाक्षेत्र के सनौता गांव से एक विवाहिता को लेकर अपने साथ ले गया था। अब वह उसी महिला से कोर्ट मैरिज करने की फिराक में था। इसी मामले को हत्या की वजह माना जा रहा है।
करीब डेढ़ साल पहले सुरेंद्र फलावदा थानाक्षेत्र के सनौता गांव से एक विवाहिता को लेकर अपने साथ ले गया था। अब वह उसी महिला से कोर्ट मैरिज करने की फिराक में था। इसी मामले को हत्या की वजह माना जा रहा है।
सरेआम हत्या से बाजार की सुरक्षा पर सवाल
खुलेआम बाजार में हुई इस गोलीबारी की घटना ने स्थानीय व्यापारियों और निवासियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों में इस बात को लेकर आक्रोश है कि इतने सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की वारदात को अंजाम दिया गया। बता दें कि रामराज कस्बा मुजफ्फरनगर जिले में आता है, जबकि थानाक्षेत्र बहसूमा का है, जो कि मेरठ में है। यह दोनों जिलों के बॉर्डर का इलाका है।