{"_id":"699d1a13b2b37ff06d0797ec","slug":"meerut-fire-incident-two-brother-went-to-pray-massive-fire-broke-out-in-house-kill-five-children-and-one-woman-2026-02-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मेरठ अग्निकांड: दो भाई नमाज पढ़ने गए, घर में लगी भीषण आग, पांच बच्चों समेत छह जिंदा जले, कुछ ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ अग्निकांड: दो भाई नमाज पढ़ने गए, घर में लगी भीषण आग, पांच बच्चों समेत छह जिंदा जले, कुछ ने कूदकर बचाई जान
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 24 Feb 2026 02:15 PM IST
सार
Meerut Fire Accident: मेरठ में कपड़ा कारोबारी के घर में भीषण आग लग गई। आग में पांच बच्चों समेत छह की मौत हो गई। एक भाई की पत्नी और तीन बच्चे, दूसरे भाई के बेटा-बेटी की जलकर मौत हो गई। दो भाइयों की पत्नी और बच्चों ने दूसरी छत पर कूदकर जान बचाई। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट ही आग का कारण लग रहा है।
Meerut News today in Hindi: मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना इलाके के किदवई नगर इस्लामाबाद में सोमवार रात करीब 8:45 बजे कपड़ा कारोबारी इकबाल अहमद के मकान में भीषण आग लग गई। झुलसने और दम घुटने से इकबाल के बेटे आसिम की पत्नी रुखसार, उनका तीन साल का बेटा अकदस, 6 माह की जुड़वां बेटियां नबिया व इनायत और बेटे फारूक की बेटी महविश व बेटे हम्माद की मौत हो गई। हादसे में इकबाल की पत्नी अमीर बानो झुलस गई हैं।
बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और कमरों में रखे कपड़ों में फैलती चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकलकर्मियों ने परिवार के लोगों को पास स्थित राजधानी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने पांच बच्चों सहित छह लोगों को मृत घोषित कर दिया।
Trending Videos
2 of 15
बच्चों के शवों को ले जाते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घायल अमीर बानो का उपचार चल रहा है। हादसे के वक्त इकबाल अहमद और उनके दोनों बेटे आसिम, फारूक व डॉ. अरशद तरावीह की नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद गए हुए थे। किदवई नगर इस्लामाबाद की गली नंबर-3 में कपड़ा कारोबारी इकबाल अहमद का तीन मंजिल का मकान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 15
मकान में आग लगने के बाद जला हुआ सामान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसमें उनके तीन बेटे आसिम, फारूक और डॉ. अरशद का परिवार रहता है। मकान के भूतल पर आई संस एम्ब्रॉयडरी का कारखाना संचालित होता है। इसमें पावरलूम के जरिए धागों से कपड़ा तैयार किया जाता है। पहली और दूसरी मंजिल पर परिवार रहता है।
4 of 15
मकान में आग लगने के बाद जला हुआ सामान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पौने नौ बजे घर में लगी आग
घर की दूसरी मंजिल पर इकबाल की पत्नी अमीर बानो, आसिम की पत्नी रुखसार, उनका तीन वर्षीय बेटा अकदस, छह माह की जुड़वां बेटियां नबिया व इनायत और फारूक की बेटी महविश, बेटा हम्माद व अन्य परिजन मौजूद थे। रात करीब पौने नौ बजे अचानक घर में आग लग गई।
विज्ञापन
5 of 15
मकान में लगी आग के बाद घटनास्थल पर लोगों से जानकारी करते एसपी सिटी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घर में कई जगहों पर कपड़े रखे थे। कुछ देर में कपड़ों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर दिया। पूरे घर में धुआं भर गया। आग की लपटें फैल गई। आग और धुआं देखकर पड़ोसियों ने पुलिस और दमकलकर्मियों को सूचना दी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।