सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Vijay Rath Yatra: BJP President JP Nadda will address to 30 thousand booth presidents in Meerut today

भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन : मंच से गरजे जेपी नड्डा, सपा पर साधा निशाना, बोले- वे दंगा तंत्र के पुजारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 11 Dec 2021 11:18 AM IST
विज्ञापन
सार

मेरठ में भाजपा द्वारा 14 जिलों के 25 हजार बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इसी सम्मेलन में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बूथ अध्यक्षों को संबोधित करने पहुंचे। जेपी नड्डा ने मंच से पलायन के मुददे को भी उठाते हुए सपा पर जमकर निशाना साधा।

Vijay Rath Yatra: BJP President JP Nadda will address to 30 thousand booth presidents in Meerut today
भाजपा अध्यक्ष सम्मेलन में पहुंचे जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम यूपी के 14 जिलों के 30 हजार बूथ अध्यक्षों को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जीत का मंत्र देने पहुंचे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बूथ सम्मेलन में कहा कि बूथ से ही जीत हासिल करनी है, राष्ट्र विरोधी ताकतों को मजबूत नहीं होने देना। सम्मेलन में रजिस्ट्रेशन कराने वाले 22 हजार बूथ अध्यक्षों से उन्होंने कहा कि योगी सरकार दोबारा आए, इसका जिम्मा आप पर है।अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ये नई नहीं, वही पुरानी सपा है। याद करो इनके कार्यकाल में 700 दंगे हुए, जिनमें 1200 लोग मारे गए। मुजफ्फरनगर के दंगे में सचिन और गौरव को मार दिया गया और इन्होंने आरोपियों को छुड़वा दिया।

Trending Videos


मंच से उठाया दंगे व पलायन का मुद्दा
जेपी नड्डा ने मंच से पलायन के मुद्दे को भी उठाते हुए सपा पर जमकर निशाना साधा। कहा कि पहले यूपी में 700 से ज्यादा दंगे हुए थे, जिनमें 1200 लोग मारे गए थे। ये कोई भूल नहीं सकता है कि ये सब अखिलेश सरकार में हुआ था। ये नई नहीं, ये वही सपा है। ये वही सपा नेता हैं जो आतंकवादियों को छुड़वाने के लिए कोर्ट पहुंच गए थे। लेकिन बाद में कोर्ट ने फटकार लगाई थी। आपको आश्चर्य होगा कि उनमें से चार आतंकियों को फांसी और बाकियों को उम्रकैद की सजा हुई थी। सपा के नेता अपना पुराना चेहरा ढंक कर नए चेहरे के रूप में आना चाहते हैं, लेकिन ये समझना होगा कि ये नई सपा नहीं है, ये वही सपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन





बसपा सरकार में बंद हुईं चीनी मिलें
बसपा सरकार में 20 चीनी मिलें बंद हुईं। सपा में 11 चीनी मिलें बंद हुई थीं। योगी जी ने बंद चीनी मिलों को खोलने का काम किया हैं। आज प्रदेश में योगी सरकार ने गन्ना किसानों को रिकॉर्ड भुगतान किया है। गन्ना हमारा है और जिन्ना उनका है। हम गन्ना पर चुनाव लड़कर जीतेंगे और हम जिन्ना मानसिकता का भी पर्दाफाश करेंगे। स्वामीनाथन रिपोर्ट में कहा गया था कि लागत का डेढ़ गुना किसानों को मिलना चाहिए, लेकिन कांग्रेस की सरकार ने ऐसा नहीं किया। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने किसानों को लागत का डेढ़ गुना एमएसपी देने का काम किया। 

पहले यूरिया लेने के लिए होता था लाठीचार्ज
पहले यूरिया लेने के लिए किसानों पर लाठीचार्ज होता था फिर भी उन्हें यूरिया नहीं मिलता था। आज यूरिया को नीम कोटेट करने का काम प्रधानमंत्री जी ने किया ताकि यूरिया की कालाबाजारी न हो सके और किसानों को आसानी से मिल सके।

प्रधानमंत्री जी ने अभी किसान कानून वापस लिए हैं। दम भरने के लिए कई लोग खुद को किसान नेता कह रहे हैं लेकिन किसानों के लिए जो प्रधानमंत्री मोदी जी ने किया, वो किसी और ने कभी नहीं किया है। ये मोदी जी की दृढ़ इच्छाशक्ति थी जो कश्मीर से धारा 370 को धराशायी कर दिया। किसी भी मुस्लिम देश में तीन तलाक नहीं है। हमारे SC ने भी कहा था कि तीन तलाक समाप्त करो लेकिन पहले की सरकारों ने ये काम नहीं किया।
 

लाल टोपी भी केसरिया होने वाली है
जेपी नड्डा ने कहा कि जब कोरोना महामारी आयी तब अमेरिका जैसा शक्तिशाली देश भी तय नहीं कर पाया कि जान बचाए या मंदी से बचे लेकिन प्रधानमंत्री ने लोगों की जान भी बचाई और जहान भी बचाया। हमारे यहां एक नेता है जो कह रहे थे कि ये मोदी की वैक्सीन है ये भाजपा की वैक्सीन है इसे मत लगाना, आज मैं उनसे पूछता हूं कि कैसी लगी मोदी की वैक्सीन, जल्द ही तुम्हारी लाल टोपी भी केसरिया होने वाली है। कुछ पार्टियों में किसी पद पर जाने के लिए भतीजा होना जरूरी है, बेटा होना आवश्यक है, सभी पार्टियां परिवारवाद की पार्टियां बन चुकी हैं बस ताली बजाओं और कोई काम नहीं है।

सुभारती विवि में 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक आयोजित विशाल बूथ सम्मेलन में उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और तमाम बड़े पदाधिकारी चुनावी रणनीति पर मंथन करने पहुंचे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसी भी पार्टी के कार्यकर्ताओं का ये अब तक का सबसे बड़ा सम्मेलन माना जा रहा है, जिसमें बूथ स्तर के इतने कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं। 

भाजपा से नहीं सपा, लोकदल, कांग्रेस और बसपा का आपस में चुनाव
भाजपा के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में पहुंचे डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा ने प्रेसवार्ता में कहा कि विदेश में रहने वाले भारतीय व्यवस्था और परंपरा नहीं जानते हैं। हर बार विपक्षी दल चुनाव से पहले ही बाहर निकलकर आते हैं। डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा ने कोविड के दौरान ये लोग कहां रहे। भाजपा का एक एक कार्यकर्ता सेवा में लगा था। कोई दवा की व्यवस्था तो जरूरतमंदों के लिए भोजन को व्यवस्था कर रहा था। भाजपा ने फ्री वैक्सीन, इलाज, शौचालय, नल, गैस आदि सभी व्यवस्था की है। सड़कों का जाल इस तरह बिछाया जा रहा है कश्मीर से कन्याकुमारी तक कारोबार को बढ़ावा मिलेगा।

डिप्टी सीएम ने कहा भाजपा ने उड़ के दौरान महिलाओं को 15 सो रुपए और गरीबों को 1 हजार रुपये दिए। भाजपा जनता के सपनों को पूरा कर रही है। व्यापारियों को पेंशन देने वाली एकमात्र पार्टी भाजपा है। विपक्षी दलों में बसपा, सपा, कांग्रेस और आरएलडी की आपस में लड़ाई हैं। भाजपा की बिल्कुल अलग व्यवस्था है। विपक्षी दल हमारे आसपास भी है। भाजपा एक एक कार्यकर्ता मजबूत है। विपक्षी दल वर्षों से एक सपना देख रहे हैं। किसान भाजपा के साथ हैं।

बूथ जीता तो चुनाव जीता, कार्यकर्ता के दम पर व्यापार नहीं मिशन है चुनाव
भाजपा पूर्ण रूप से कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। विधानसभा में जीत का मंत्र है बूथ जीता, तो चुनाव जीता। यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा सदस्य स्वतंत्र देव सिंह ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन से पूर्व प्रेसवार्ता के दौरान सुभारती विश्वविद्यालय में कहीं।स्वतंत्र देव सिंह ने सपा को गुंडों की पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि विपक्ष ट्रस्ट चला रहा है। जनता की खुशहाली सिर्फ भाजपा के साथ है। आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता दिखा देगी कि वह पूर्ण रुप से भाजपा के साथ है। 
 
300 से अधिक सीटों पर जीत का किया दावा
भाजपा के नेताओं को वोट देकर पूर्ण समर्थन मिलेगा। स्वतंत्र देव सिंह ने स्पष्ट कहा कि भाजपा इस विधानसभा चुनाव में 300 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी। कहा कि कार्यकर्ता के दम पर चुनाव कोई व्यापार नहीं है यह एक मिशन है। 

उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पश्चिम उत्तर प्रदेश में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन इस मार्ग को प्रशस्त करेगा। भाजपा के सभी बूथ अध्यक्ष ईमानदार और लगन के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में मजबूती से लगे हैं। मिशन 2022 को कार्यकर्ता मजबूती से प्राप्त करेंगे।

भाजपा ने चुनाव को लेकर निचले स्तर से तैयारी की है। हर जिले में बूथ कमेटियों का गठन किया जा चुका है। हर जिले में 30 से 40 हजार पन्ना प्रमुख बनाए गए हैं। बूथ अध्यक्षों की जिम्मेदारी तय करने के लिए खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज बूथ सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे हैं। चुनाव से एक दिन पहले मतदाताओं की पर्ची बनवाने से लेकर बूथ तक लाने के लिए जिम्मेदारी तय की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed