सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Warning to Upload Internal Examination Marks to the Portal

Meerut News: आंतरिक परीक्षा के अंक पोर्टल पर अपलोड करने की चेतावनी

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 07:52 PM IST
विज्ञापन
Warning to Upload Internal Examination Marks to the Portal
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) ने बीएड द्वितीय वर्ष 2026 के छात्र-छात्राओं के लिए चेतावनी जारी की है। विश्वविद्यालय ने साफ किया है कि आंतरिक परीक्षा के अंक पोर्टल पर अपलोड होने के बाद ही छात्र प्रयोगात्मक और मौखिक परीक्षा में बैठ सकेंगे। अंक अपलोड न होने पर छात्र परीक्षा से वंचित रह सकते हैं। इस संबंध में विश्वविद्यालय परीक्षा नियंत्रक की ओर से बीएड कॉलेजों को पहले भी निर्देश दिए गए थे कि मार्च के तीसरे सप्ताह तक पाठ्यक्रम पूरा कर आंतरिक परीक्षाएं समाप्त कर ली जाएं और योग्य छात्रों के अंक पोर्टल https://annual.ccsuniversityweb.in/ पर अपलोड कर दिए जाएं। इसके बावजूद अब तक कई महाविद्यालयों ने आंतरिक अंक अपलोड नहीं किए हैं।
ऐसे में विश्वविद्यालय ने चेतावनी दी है कि यदि आंतरिक अंकों के अभाव में कोई भी छात्र प्रयोगात्मक या मौखिक परीक्षा में शामिल नहीं हो पाता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित महाविद्यालय और छात्र की होगी। आंतरिक अंक अपलोड करने में कोई दिक्कत हो तो हेल्पलाइन नंबर 807791145 या 7078132884 पर तुरंत संपर्क करें। जिन महाविद्यालयों ने आंतरिक अंक नहीं अपलोड किए, उनका नाम बीएड सत्र 2026-28 की काउंसलिंग के लिए नहीं भेजा जाएगा। प्रयोगात्मक और मौखिक परीक्षा में बैठने के लिए आंतरिक अंक पोर्टल पर अपलोड होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed