फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   World of Sports karate team leaves for Thailand.

Meerut News: वर्ल्ड ऑफ स्पोर्ट्स की कराटे टीम थाईलैंड रवाना

Wed, 12 Aug 2026 09:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 09:14 PM IST
विज्ञापन
World of Sports karate team leaves for Thailand.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोदीपुरम। वर्ल्ड ऑफ स्पोर्ट्स की कराटे टीम थाईलैंड ओपन कराटे चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए बुधवार को थाईलैंड रवाना हुई। रवाना होने से पहले स्पोर्ट्स कार्यालय पर खिलाड़ियों को माला पहनाकर और विजयश्री का तिलक लगाकर रवाना किया गया।
पूर्ण परिवर्तन सेवा समिति के संस्थापक एवं सचिव अवनीश त्यागी ने खिलाड़ियों को आधिकारिक किट प्रदान की, जबकि विशाल स्पोर्ट्स मवाना के विशाल शर्मा ने आवश्यक बैग उपलब्ध कराए। वर्ल्ड ऑफ स्पोर्ट्स के अध्यक्ष कपिल त्यागी ने कहा कि टीम पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जा रही है। खिलाड़ियों से देश के लिए श्रेष्ठ प्रदर्शन करने की उम्मीद है। महासचिव लक्ष्मीकांत शर्मा और ऊषा राणा ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। संस्थापक अध्यक्ष एवं टीम के संरक्षक और कोच सागर ने बताया कि वह प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के साथ रहकर उनका मार्गदर्शन और उत्साहवर्धन करेंगे। टीम प्रबंधक की जिम्मेदारी उत्कर्ष भारद्वाज संभालेंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के लिए चयनित मीनू यादव, आकाश कश्यप, संकल्प पाठक और अर्नव को किट व बैग देकर विदा किया गया। इस अवसर पर संयुक्त सचिव राधा चौधरी, रीना मित्तल, अन्य खिलाड़ी और उनके अभिभावक मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने टीम के उज्ज्वल भविष्य और प्रतियोगिता में सफलता की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed