{"_id":"6a7c8fc4b7223cec360ffa35","slug":"youth-jumps-into-pond-doctors-declare-him-dead-at-the-hospital-meerut-news-c-14-1-mrt1051-1272031-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: युवक ने तालाब में लगा दी छलांग, बाद में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: युवक ने तालाब में लगा दी छलांग, बाद में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- ख्ररखौदा क्षेत्र के गांव फखरपुर कबट्टा में हुई घटना, ग्रामीणों ने बाहर निकाला मगर बच न सकी जान
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। थाना खरखौदा क्षेत्र के गांव फखरपुर कबट्टा में बुधवार दोपहर 30 वर्षीय युवक कपिल ने गांव में गुरुद्वारे के सामने बने तालाब में छलांग लगा दी। ग्रामीणों ने करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद युवक को तालाब से बाहर निकाला और एनसीआर मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गांव फखरपुर कबट्टा निवासी कपिल पुत्र राजेंद्र बुधवार दोपहर करीब 12 बजे गुरुद्वारे के सामने स्थित तालाब के पास पहुंचा। इसी दौरान गांव के कुछ युवकों ने उसे तालाब में कूदते हुए देख लिया। युवकों ने शोर मचाकर ग्रामीणों को सूचना दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और तालाब में युवक की तलाश शुरू कर दी।
तालाब गहरा होने के कारण ग्रामीणों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब 30 मिनट बाद कपिल को तालाब से बाहर निकाला गया। ग्रामीण आनन-फानन में कपिल को एनसीआर मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि कपिल अपने परिवार में सबसे बड़ा था। करीब डेढ़ वर्ष पहले उसके पिता राजेंद्र की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। परिवार में कपिल के अलावा उसका छोटा भाई सचिन और मां मदन हैं। युवक की मौत से परिवार में मातम पसरा है।
उधर, परिजनों ने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले कपिल का किसी पड़ोसी से विवाद हुआ था। परिजनों ने इसी विवाद को घटना से जोड़ते हुए आरोप लगाए हैं। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। सीओ किठौर सौम्या अस्थाना ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। मामले में परिजनों से भी जानकारी ली जा रही है और घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
-- -- -- -- -- -