सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A tableau of Sai Baba was taken out on the 10th Foundation Day of the Sai Baba Temple.

Mirzapur News: साईं बाबा मंदिर के 10वें स्थापना दिवस पर बाबा की निकाली गई झांकी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
A tableau of Sai Baba was taken out on the 10th Foundation Day of the Sai Baba Temple.
नगर के रैदानी कॉलोनी में ​स्थित साईं मंदिर के 10वें स्थापना दिवस पर हवन करते भक्त, स्रोत संवाद
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर के रैदानी कॉलोनी स्थित साईं बाबा मंदिर का 10वां स्थापना दिवस रविवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इसमें कॉलोनी के बच्चों ने प्रस्तुतियों से मन मोह लिया।
Trending Videos


पुजारी रवि ने बताया कि साईं बाबा मंदिर की स्थापना को 10 वर्ष पूरे होने पर सुबह हवन-पूजन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद साईं बाबा की भव्य झांकी निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शाम छह बजे से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने आकर्षक नृत्य व अन्य प्रस्तुतियां दीं। मंदिर परिसर को फूल-मालाओं से सजाया गया था। पूरे दिन बाबा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। अंत में श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, इसमें सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर राजकुमारी नागपाल, शिवम यादव, नमन नागपाल, मनोज माली, शिवम जायसवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed