फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A throng of spiritual seekers gathered on the hills for the Mahanisha Puja.

Mirzapur News: महानिशा पूजन के लिए पहाड़ियों पर उमड़ा साधकों का हुजूम

Mon, 19 Oct 2026 02:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
A throng of spiritual seekers gathered on the hills for the Mahanisha Puja.
-भैरव कुंड से अष्टभुजा पहाड़ तक आधी रात में तंत्र-मंत्र की साधना, रातभर रही चहल-पहल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
विंध्याचल। शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी पर विंध्य की पहाड़ियों में महानिशा पूजन के लिए साधकों का जमावड़ा लगा। भैरव कुंड, रामगया घाट और अष्टभुजा पहाड़ की गुफाओं व कंदराओं में साधकों ने अर्धरात्रि में विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। यंत्र, तंत्र और मंत्र की साधना में लीन साधकों से पहाड़ का त्रिकोण मार्ग रातभर गुलजार रहा।

देश के विभिन्न हिस्सों से आए साधकों ने अष्टभुजा पहाड़ स्थित महाकाली, तारा देवी और काल भैरव मंदिर सहित विभिन्न स्थलों पर आसन लगाकर महानिशा की विशेष पूजा की। सूर्यास्त के बाद से ही त्रिकोण मार्ग पर गहमागहमी बढ़ने लगी थी। देर रात तक पहाड़ियों पर साधना और अनुष्ठान का क्रम चलता रहा। महानिशा पूजन को देखने के लिए विंध्याचल सहित आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। साधकों की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के इंतजाम किए, ताकि श्रद्धालुओं और उपासकों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed