फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A young man was found bloodied in the car, his throat was slit, and his hands were tied

Mirzapur News: कार में लहुलूहान मिला युवक, कटा था गला, हाथ बंधा था

Thu, 20 Aug 2026 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
A young man was found bloodied in the car, his throat was slit, and his hands were tied
सक्तेशगढ़ में कार के पास घायल युवक के मिलन के बाद लगी भीड़ । स्रोत- सोशल मीडिया
सक्तेशगढ़। चुनार के रामपुर सक्तेशगढ़ गांव के पास शहीद बाबा पहाड़ी के पास बुधवार को सड़क किनारे खड़े एक चार पहिया वाहन में सोनभद्र जनपद के घोरावल थाना क्षेत्र के पिडरिया गांव निवासी अंशु राय (28) लहूलुहान अवस्था में मिला। हाथ गमछे से बंधे थे। गर्दन पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को सीएचसी राजगढ़ पहुंचाया। वहां से उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। सोशल मीडिया पर फोटो से उसके भाई हिमांशु ने उसकी पहचान की।
विज्ञापन

बुधवार सुबह रामपुर सक्तेशगढ़ गांव के कुछ ग्रामीण पशु चराने के लिए जंगल की ओर गए थे। शहीद बाबा पहाड़ी के पास सड़क किनारे उन्हें एक चार पहिया वाहन खड़ा दिखा। वाहन का गेट खुला था और शीशा भी नीचे था। संदेह होने पर ग्रामीण वाहन के पास पहुंचे तो अंदर एक युवक हाथ व मुंह बंधा था। गला कटा था। शरीर से खून निकल रहा था। छोटे भाई हिमांशु ने बताया कि बुधवार सुबह वह, उसका भाई अंशु राय, बबलू और प्रियांशु डगमगपुर के लिए निकले थे। चारों लोग डगमगपुर स्थित निजी कंपनी में काम करते हैं। डगमगपुर में बबलू, प्रियांशु और अंशु राय को छोड़ने के बाद वह मिर्जापुर चला गया था। कुछ देर बाद सोशल मीडिया पर भाई अंशु राय की घायल अवस्था में तस्वीर देखने के बाद वह राजगढ़ सीएचसी पहुंचा। एएसपी ऑपरेशन राजकुमार मीणा और सीओ चुनार गायत्री यादव ने जांच की।
विज्ञापन



युवक का गला नहीं रेता गया है। गले पर निशान हैं जैसे स्वयं से काटा गया हो। पीड़ित ने बताया कि पीछे से किसी ने गला काटा है पर चोट देखकर नहीं लग रहा है। घायल की हालत ठीक है। तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी। पूछताछ में पता चला है कि युवक का किसी से पांच लाख रुपये के लेनदेन का विवाद है। जिससे उसका विवाद है। उसका आस-पास कोई लोकेशन नहीं मिला है। जांच की जा रही है। जल्द खुलासा होगा। - राजकुमार मीणा, एएसपी ऑपरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed