23 रक्तदाताओं ने कैंसर मरीजो के लिए एसडीपी (प्लेटलेट्स) दान कर दिया मानवता का परिचय
मिर्जापुर। विंध्य फाउंडेशन ट्रस्ट ने अपने सचिव अभिषेक साहू के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में वाराणसी स्थित होमी भाभा कैंसर अस्पताल में एसडीपी (प्लेटलेट्स) दान के लिए शिविर लगाया। एसडीपी दान के साथ अभिषेक साहू ने अपने रक्तदान का शतक पूरा किया। वो मिर्जापुर के पहले शतकवीर रक्तवीर बने। रक्तदान के पूर्व संस्था के तरफ से उन्हें शतकवीर रक्त योद्धा लिखा टीशर्ट एवं अंगवस्त्र पहनाकर शुभकामना दी।कैंप में 23 रक्तदाताओं ने एसडीपी दान कर कैंसर मरीजों के प्रति फर्ज निभाया। 25 रक्तदाताओं ने पंजीयन कराया लेकिन परीक्षण के पश्चात 23 लोग ही एसडीपी दान कर पाए। एसडीपी दान करने वालों में संस्था के अध्यक्ष कृष्णानंद हैहयवंशी, उपाध्यक्ष शिव कुमार शुक्ल, सचिव अभिषेक साहू सहित विनय कुमार, मोहित सिंह, रोहित जैन, कीरत सिंह, आदित्य बरनवाल, जगन्नाथ कसेरा,पंकज जायसवाल, दीपक जायसवाल, प्रियांशु जायसवाल, बालकिशन कसेरा शामिल रहे। इस दौरान विंध्य फाउंडेशन ट्रस्ट के शशांक गुप्ता, मनीष पाल, सत्य प्रकाश आर्या भी उपस्थित रहें।