सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Applications open for training in 8 sports at Bhiskuri Sports Stadium

Mirzapur News: भिस्कुरी स्पोर्ट्स स्टेडियम में 8 खेलों में प्रशिक्षण के लिए आवेदन शुरू

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Applications open for training in 8 sports at Bhiskuri Sports Stadium
भिस्कुरी स्पोर्ट्स स्टेडियम
विज्ञापन
जिला खेल अधिकारी ने बताया कि सुबह और शाम को लगता है कैंप, आठ कोचों की हो चुकी है नियुक्ति
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

मिर्जपुर। भिस्कुरी स्पोर्ट्स स्टेडियम में आठ खेलों में नेशनल और स्टेट में प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देने के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। इन आठ खेलों के लिए कोच की भी तैनाती कर दी गई है। यह कोच खिलाड़ियों को स्टेडियम में प्रशिक्षण देंगे। स्टेडियम में सुबह और शाम दोनों समय प्रशिक्षण कैंप में खिलाड़ियाें को ट्रेनिंग देकर उन्हें दक्ष बनाया जाएगा।
जिला खेल अधिकारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि इस सत्र से आठ खेलों के प्रशिक्षण के लिए कोच की नियुक्ति कर दी गई है। धर्मवीर सिंह ने बताया कि कुश्ती के कोच के रूप में वे स्वयं प्रशिक्षण देंगे। इसके अलावा पावरलिफ्टिंग में अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी निधि सिंह पटेल, एथलेटिक्स में सुरेश चंद्र यादव, नेटबॉल में विवेक कुमार मिश्रा, फुटबॉल में देशपाल सिंह, बैडमिंटन में दीक्षा, कबड्डी में शेर बहादुर, हॉकी में अर्शी परवीन सिद्दीकी को कोच के रूप में तैनात किया गया है। जो खिलाड़ियों को उम्दा ट्रेनिंग देंगे। प्रशिक्षण शिविर के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। 18 वर्ष से कम के बालक, बालिका आवेदन कर सकते हैं। हर खेल में कम से कम 40 खिलाड़ियों को शामिल कर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
आवेदन के लिए यह है जरूरी
आवेदन के लिए खिलाड़ियों को आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र और दो फोटो आवश्यक है। प्रशिक्षण के लिए 160 रुपये प्रतिवर्ष की फीस निर्धारित की गई है। सुबह पांच से साढ़े आठ और शाम को चार से सात बजे तक प्रशिक्षण कैंप चलेगा। स्पोर्ट्स स्टेडियम में इन खेलाें में प्रशिक्षण की सारी सुविधा है। खिलाड़ी बेहतर तरीके से तैयार हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed