सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   As the weather changed, the number of cold and fever patients increased, 416 patients were treated in the OPD.

Mirzapur News: मौसम बदलते ही बढ़े जुकाम बुखार के मरीज, 416 मरीजों की रही ओपीडी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
As the weather changed, the number of cold and fever patients increased, 416 patients were treated in the OPD.
बालरोग विशेषज्ञ डॉ कैलाश नाथ विंद बच्चे का करते उपचार
विज्ञापन
- फाइलेरिया की जांच में आई तेजी, एक हफ्ते में 634 मरीजों की जांच की जा चुकी है
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
लालगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज में बुधवार को मरीजों की संख्या बढ़ गई। 416 मरीजों की ओपीडी रही, इनमें 316 नए और 100 पुराने मरीज शामिल रहे। चिकित्सकों ने बताया कि इन दिनों अधिकांश मरीज जुकाम और बुखार से पीड़ित होकर पहुंचे।
अस्पताल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार पिछले एक सप्ताह में फाइलेरिया की जांच भी तेज कर दी गई है, इसके तहत 634 मरीजों की जांच की जा चुकी है। बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. कैलाश नाथ बिंद ने बताया कि मौसम में उतार-चढ़ाव से शून्य से छह वर्ष तक के बच्चों में जुकाम और बुखार की शिकायतें बढ़ी हैं। रात में ठंड और दिन में तापमान बढ़ने से बच्चों की सेहत पर असर पड़ रहा है। ऐसे में बच्चों को पर्याप्त पानी पिलाने और शिशुओं को नियमित स्तनपान कराने की सलाह दी गई है। फिजिशियन डाॅ. योगेश द्विवेदी ने बताया कि ओपीडी में आने वाले अधिकांश मरीज मौसमी बीमारियों से ग्रसित हैं। यह पूरी तरह मौसम परिवर्तन का प्रभाव है। वहीं डाॅ. मनोज ने बताया कि बुजुर्गों में भी इसी प्रकार की समस्याएं देखने को मिल रही है। महिला चिकित्सक डाॅ. ऋचा सिंह ने बताया कि महिलाओं में भी जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। अस्पताल में दवा वितरण और जांच व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में चीफ फार्मासिस्ट एसएन सरोज, अवधेश द्विवेदी और लैब सहायक मुकेश सिंह सक्रिय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed