{"_id":"69ea797532cac216680a0e8a","slug":"at-the-review-meeting-bsp-workers-resolved-to-return-to-power-in-2027-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-152440-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: समीक्षा बैठक में बसपा कायकर्ताओं ने 2027 में सत्ता वापसी का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: समीक्षा बैठक में बसपा कायकर्ताओं ने 2027 में सत्ता वापसी का लिया संकल्प
विज्ञापन
शहरनामा की खबर----बहुजन समाज पार्टी की बैठक में पांडेयपुर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते वक्
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। बहुजन समाज पार्टी की बृहस्पतिवार को पांडेयपुर में जिलाध्यक्ष अलगू राम भारती की अध्यक्षता में मिर्जापुर, भदोही जनपद के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक हुई।
बैठक में कार्यकर्ताओं ने 2027 में सत्ता वापसी का संकल्प लिया। बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी एवं मुख्य मंडल प्रभारी डॉ. विजय प्रताप तथा विशिष्ट अतिथि मुख्य मंडल प्रभारी विनोद कुमार बागड़ी ने डॉ. आंबेडकर और स्व. कांशीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर बैठक का शुभारंभ किया।
दोनों जिलों की कमेटियों और विधानसभाओं के संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की। मुख्य अतिथि डॉ. विजय प्रताप ने कहा कि बहुजन समाज की सुरक्षा, सम्मान और विकास सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। आरोप लगाया कि वर्तमान में गरीब, बेरोजगार और पिछड़े वर्गों को उनका हक नहीं मिल पा रहा है।
बसपा शासनकाल में ही इन वर्गों के हितों की बेहतर सुरक्षा संभव थी। विशिष्ट अतिथि विनोद बागड़ी ने कार्यकर्ताओं से सेक्टर व बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। 2027 के विस चुनाव के लिए सभी को अभी से जुटने को कहा।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X