सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bees Attack Devotees Visiting Vindhyachal in Mirzapur

UP: विंध्याचल दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं पर मधुमक्खियों का हमला, 25 को काटा; दो बेहोश, आठ अस्पताल में भर्ती

अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 01 May 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
सार

Mirzapur News: दर्शनार्थियों पर खाना बनाते समय मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। 25 लोगों को मधुमक्खियों ने काटा हैं। इनमें दो बेहोश हो गए। वहीं आठ लोग अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। 

Bees Attack Devotees Visiting Vindhyachal in Mirzapur
मधुमक्खी के हमले में घायल हुए लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मिर्जापुर जिले में विंध्याचल थाना क्षेत्र के अटल चौराहे के पास देवरहा हंस बाबा आश्रम रोड पर खाना बनाते समय श्रद्धालुओं पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। श्रद्धालु रायबरेली से मां विंध्यवासिनी के दर्शन- पूजन के लिए पहुंचे थे। इस दौरान 25 दशनार्थियों को मधुमक्खियों ने काटा है। इसमें आठ को गंभीर हालत में एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विंध्याचल भर्ती कराया गया। इसमें दो बेहोश हो गए थे।

Trending Videos


क्या है पूरा मामला
रायबरेली के पूरे राजा गांव थाना नसीराबाद से अलग-अलग परिवार के 25 लोग मां विंध्यवासिनी के दर्शन- पूजन के लिए शुक्रवार को आए थे। दर्शन- पूजन करने के बाद अटल चौराहे के पास देवरहा हंस बाबा आश्रम रोड पर सड़क के किनारे एक पीपल के पेड़ के नीचे खाना बना रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Ballia News: भाई और दोस्तों के साथ सरयू में नहाते समय डूबा युवक, नाविकों के साथ तलाश में जुटी पुलिस

खाना बनाते समय पेड़ पर लगे मधुमक्खी के छत्ते पर धुंआ लगा तो मधुमक्खियों ने श्रद्धालुओं पर हमला कर दिया। मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया। सभी श्रद्धालुओं को मधुमक्खियों ने काट लिया। आसपास के घरों में घुसकर श्रद्धालुओं ने किसी तरह जान बचाई। 

आठ लोग मधुमक्खियों के हमले में गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। श्रद्धालुओं को ज्यादा जख्मी देख आसपास के लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दिया। एंबुलेंस के माध्यम से जख्मी लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया। 

घायलों में आशा यादव (35), बृजेश यादव (26), राम प्यारे यादव (62), जगपाला देवी (72) , संजू देवी (26), सुनील यादव (25), सुनीता (24), शिवांग (10) शामिल हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक मनोरंजन राय ने बताया आठ श्रद्धालुओं को मधुमक्खियों ने काटकर जख्मी किया, जिनका इलाज किया जा रहा है। सभी लोग सुरक्षित हैं। 

विंध्याचल कोतवाली प्रभारी अविनाश राय ने बताया कि पूर्णिमा तिथि पर श्रद्धालु दर्शन पूजन करने के लिए आए थे। खाना बनाते समय मधुमक्खियों ने हमला किया। सभी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विंध्याचल में चल रहे हैं। सभी लोग सुरक्षित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed