सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bees attack Kotedar's house, six people injured

Mirzapur News: कोटेदार के घर में मधुमक्खियों का हमला, छह लोग हुए घायल

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Bees attack Kotedar's house, six people injured
विज्ञापन
देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के हरिहरपुर बदौली गांव स्थित कोटेदार पंकज दूबे के घर में शुक्रवार की सुबह मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। राशन लेने आए चार कार्ड धारकों सहित छह लोग मधुमक्खियों के हमले से घायल हो गए।
Trending Videos

घायलों ने मंडली अस्पताल जाकर उपचार कराया। हरिहरपुर बेदौली गांव स्थित कोटेदार के घर से कुछ दूरी पर एक पेड़ पर मधुमक्खियों ने छत्ता लगाया था। दुनैया महेवा गांव निवासी शेषधर के मुताबिक शुक्रवार को रास्ते से गुजर रहे गांव के ही कुछ बच्चे छत्तेे पर ईंट मारकर भाग गए। राशन के लिए अंगूठा लगाने आए हरिहरपुर बेदौली गांव निवासी कमलेश, शुभम, झुन्नन बिंद सहित छह लोग मधुमक्खियों के हमले से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed