सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Former Village Head and Advocate Rajiv Singh Shot Dead in Mirzapur

UP News: मिर्जापुर में सनसनीखेज वारदात, टहलने निकले अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े हुई घटना से हड़कंप

अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 11 Apr 2026 09:03 AM IST
विज्ञापन
सार

Mirzapur News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में अधिवक्ता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। शनिवार की सुबह वह टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान बदमाश द्वारा गोली मारकर हत्या की गई।  

Former Village Head and Advocate Rajiv Singh Shot Dead in Mirzapur
गोली मारता आरोपी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

मिर्जापुर जिले के कटरा कोतवाली क्षेत्र के कतवारू का पूरा सदभावना नगर में शनिवार की सुबह टहलने निकले पूर्व प्रधान व अधिवक्ता राजीव सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मौके पर पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक जांच करने पहुंचीं। उधर, हत्या की घटना का वीडियो सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया है।

Trending Videos


क्या है पूरा मामला
विंध्याचल थाना क्षेत्र के देवरी गांव के पूर्व प्रधान, प्रधानपति व अधिवक्ता राजीव सिंह (50) शहर के कटरा कोतवाली क्षेत्र के कटवारू का पूरा स्थित सद्भावना नगर कॉलोनी में कई वर्षों से रह रहे थे। प्रतिदिन की तरह शनिवार की सुबह व टहलने निकले थे। टहलकर घर वापस आ रहे थे कि सद्भावना नगर चौराहे के पास बाइक से दो लोग पहुंचे। इसमें एक ने तमंचे से उनके सीने में गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP Crime: सामूहिक दुष्कर्म और पशु तस्करी के आरोप में सरगना सहित 14 आरोपी गिरफ्तार, सभी को भेजा गया जेल


हत्या का लाइव फुटेज आया सामने
गोली मारने के बाद बाइक सवार दोनों व्यक्ति भाग निकले। घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। जिसमें बदमाश गोली मार कर भागते हुए दिखाई दे रहा है। गोली लगने के बाद राजीव सिंह को मंडलीय अस्पताल लेकर आया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जुटी पुलिस टीम
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गईं। पुलिस टीम को बदमाश की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया है। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि राजीव सिंह को गोली लगी है। मृतक व आरोपी दोनों एक गांव के हैं। पूर्व में गांव के ही किसी बात को लेकर दोनों में विवाद था। जिसके चलते हत्या हुई है। मृतक के परिजनों की नामजद तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed