सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   BJP National President Nitin Naveen to arrive today; party workers will welcome him at three locations.

Mirzapur News: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज आएंगे, तीन जगह कार्यकर्ता करेंगे स्वागत

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
BJP National President Nitin Naveen to arrive today; party workers will welcome him at three locations.
बरौंधा कचार ​स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर बैठक करते जिलाध्यक्ष लालबहादुर सरोज,  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
मिर्जापुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बुधवार सुबह छह बजे मिर्जापुर पहुंचेगे। बरौंधा कचार स्थित भाजपा के जिला कार्यालय पर मंगलवार को जिलाध्यक्ष लालबहादुर सरोज ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उनके स्वागत की रणनीति तैयार की। मुख्य रूप से तीन जगहों पर उनका स्वागत किया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष मां विंध्यवासिनी का दर्शन करेंगे।
Trending Videos

जिलाध्यक्ष ने बताया कि वाराणसी से आते समय सबसे पहले उनका स्वागत पुरजागीर में जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में विधायक चुनार के अनुराग सिंह और एमएलसी श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत के साथ अन्य कार्यकर्ता करेंगे। इसके बाद नटवां तिराहे पर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, नगर पालिकाध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी व अन्य कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। इसी के साथ ही अटल चौक पर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहन लाल श्रीमाली और मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्या के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता अध्यक्ष का स्वागत करेंगे। संयोजक जिला महामंत्री स्वामीनाथ सिंह, जिला मंत्री रोहित त्रिपाठी और मीडिया प्रभारी भावेश शर्मा रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल का आगमन आज

मिर्जापुर। केंद्रीय मत्स्य पालन राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल बुधवार को मिर्जापुर आ रहे हैं। वे मगध एक्सप्रेस से सुबह सात बजकर 40 मिनट पर विंध्याचल पहुंचेंगे। सुबह आठ बजकर 15 मिनट पर मां विंध्यवासिनी के दर्शन करेंगे। उसके बाद सड़क मार्ग से जौनपुर के खेतासराय के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed