{"_id":"69f79bccc2019132a708cf00","slug":"black-watermelons-take-mirzapur-by-storm-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-152954-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: बाहर से काले, अंदर से लाल-मिर्जापुर में छाए प्रयागराज के काले तरबूज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: बाहर से काले, अंदर से लाल-मिर्जापुर में छाए प्रयागराज के काले तरबूज
विज्ञापन
सखौरा के पास तरबूज से सजीं दुकानें।- संवाद।
विज्ञापन
-20 टन तक हो रही प्रतिदिन खपत,सरस्वती नाम से फेमस तरबूज की भी खूब मांग है
मिर्जापुर। गर्मी शुरु होते ही मिर्जापुर में प्रयागराज के काले तरबूजों की मांग बढ़ गई है। सड़क की पटरियों पर दुकानों पर सजीं बाहर से काले लेकिन अंदर से लाल तरबूज बरबस ग्राहकों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। जिले में शहर से लेकर गांव तक हर रोज 20 टन से अधिक तरबूज की खपत हो रही है।
जिला मुख्यालय से जुड़ी प्रमुख सड़कों में भटौली मिर्जापुर मार्ग पर सखौरा, सिविल लाइन, रमईपट्टी टैंपो स्टैंड, टेढ़वा, संगमोहाल ओवरब्रिज के नीचे सहित विभिन्न स्थानों पर दुकानें प्रयागराज के काले तरबूज से सजीं हुई हैं। इसके अलावा सरस्वती नाम से फेमस तरबूज की भी खूब मांग है। ठेले पर ऐसे तरबूज 20 रुपये किलो के भाव बिक रहे रहे हैं। दुकानदार ओम प्रकाश, रमेश कुमार का कहना है कि जिले में प्रतिदिन दो ट्रक तरबूज की बिक्री हो जाती है। एक ट्रक में लगभग 10 टन तरबूज लोड होती है। जिले में विशेष तौर से प्रयागराज और फतेहपुर से तरबूज मंगाए जाते हैं।
इनसेट
तापमान बढ़ने से गर्मी से राहत देने वाले तरबूज की मांग जिले में बढ़ जाती है। हालांकि अभी उस तरह की गर्मी नहीं पड़ रही है। अभी तो गर्मी शुरु हुई है। मांग को देखते हुए पहले से ऑर्डर देकर तरबूज की व्यवस्था की गई है।
-ओम प्रकाश, दुकानदार।
गर्मी का सीजन शुरू होने के साथ ही तरावट देने वाले फलों की मांग बढ़ी है। ऐसे में विशेषकर मध्यमवर्गीय परिवारों का तरबूज पहली पसंद है। तरबूज 20 रुपये किलो फुटकर भाव बिक्री हो रही है।
-बबलू, दुकानदार।
Trending Videos