फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bolero packed pilgrims overturns Tragic accident trying avoid Toto 10 injured journey Vindhyachal

दर्शनार्थियों से भरी बोलेरो पलटी: टोटो को बचाने में दर्दनाक हादसा, 10 घायल; उपचार के बाद फिर निकले विंध्याचल

Mon, 12 Oct 2026 11:55 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 12 Oct 2026 11:55 AM IST
सार

मिर्जापुर में टोटो को बचाने के प्रयास में दर्शनार्थियों से भरी बोलेरो पलट गई। हादसे में 10 लोग घायल हो गए। टैंकर को ओवरटेक करते समय सामने टोटो आ गया, जिससे बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। चारों पहिए ऊपर होने से अफरातफरी मच गई। घायलों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चील्ह में उपचार कर उन्हें विंध्याचल दर्शन के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन
Bolero packed pilgrims overturns Tragic accident trying avoid Toto 10 injured journey Vindhyachal
पलटी बोलेरो से घायलों को निकालते लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

मिर्जापुर-औराई मार्ग पर शेख डड़िया गांव के पास सोमवार सुबह टोटो को बचाने के चक्कर में दर्शनार्थियों से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में बोलेरो सवार 10 लोग घायल हो गए। बोलेरो के चारों पहिए ऊपर होने से मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चील्ह पहुंचाया। वहां उपचार के बाद सभी की हालत सामान्य होने पर उन्हें ऑटो से विंध्याचल दर्शन के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन




वाराणसी जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के फूलपुर निवासी 48 वर्षीय दिलीप कनौजिया सोमवार सुबह करीब आठ बजे परिवार की महिलाओं और बच्चों के साथ बोलेरो से विंध्याचल दर्शन करने जा रहे थे। चील्ह थाना क्षेत्र के शेख डड़िया गांव के पास बोलेरो चालक सामने चल रहे टैंकर को ओवरटेक करने लगा। इसी दौरान सामने से टोटो आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक बोलेरो पर नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क किनारे पलट गया।

विज्ञापन
Trending Videos

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और बोलेरो में फंसे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। घायलों में चार वर्षीय शिवांश, छह वर्षीय सोनाक्षी, 45 वर्षीय सरिता, 24 वर्षीय नंदिनी और चार वर्षीय सीतांशु समेत अन्य लोग शामिल थे।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. धीरज जायसवाल ने बताया कि हादसे में सभी को मामूली चोटें आई थीं। प्राथमिक उपचार के बाद सभी की हालत सामान्य थी। इसके बाद उन्हें विंध्याचल दर्शन के लिए भेज दिया गया। वहीं, चील्ह थानाध्यक्ष भरत उपाध्याय ने बताया कि टैंकर को ओवरटेक करते समय अचानक टोटो सामने आने से बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई थी। हादसे में घायल सभी 10 लोगों का उपचार कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed