फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Brother-in-law rapes sister-in-law and her adopted daughter.

Mirzapur News: जीजा ने साली और उसकी गोद ली बेटी से किया दुष्कर्म

Wed, 08 Jul 2026 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law rapes sister-in-law and her adopted daughter.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पटेहरा, मिर्जापुर। संतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपने ही बहनोई पर गोद ली पुत्री और उसके साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया। बताया कि तबीयत खराब होेने पर नशीली दवा खिलाकर जीजा ने दुष्कर्म किया। तहरीर मिलने पर पुलिस जांच में जुटी है।
पीड़िता का आरोप है कि उसकी चचेरी बहन बहनोई को कोई संतान नहीं थी। बहनोई अक्सर घर आता जाता था। एक दिन बेटी को बेहतर भविष्य, अच्छी शिक्षा और परवरिश का वादा करते हुए गोद लेने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

बहन पर भरोसा करते हुए बेटी को भेज दिया। जहां पुत्री को पढ़ाने-लिखने के बजाय उसके साथ बदतमीजी शुरू कर दी। उसे डरा-धमकाकर गलत तरीके से प्रताड़ित किया जा रहा था। दो जुलाई को बेटी ने विद्यालय में अध्यापक के मोबाइल से फोन कर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे घर बुलाया। जीजा बेटी को छोड़ने आया। बहनोई वापस गया तो बेटी ने बताया कि रास्ते में पटेहरा जंगल में उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि 2025 में तबीयत खराब होने पर बहनोई ने उसे दवा दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया था।
नशीली दवा खिला कर उसके साथ भी दुष्कर्म किया था। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed