{"_id":"6a4d5b2ce07c2395fe00ec37","slug":"you-can-stay-in-the-house-only-if-you-bring-a-car-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-156858-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: कार लाओगी तभी घर में रहोगी, पति समेत पांच पर दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: कार लाओगी तभी घर में रहोगी, पति समेत पांच पर दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अदलहाट। थाना क्षेत्र के श्रुतिहार गांव निवासिनी अंजना की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार की शाम दहेज उत्पीड़न में पति उत्कर्ष, ससुर डॉ अशोक प्रजापति, सास लीलावती, ननद दीपशिखा, देवर शुभम के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। पीड़िता का कहना है कि ससुराल वाले दहेज में कार लाने की मांग कर रहे थे।
थाना के श्रुतिहार गांव निवासी शिवराज प्रजापति की बेटी अंजना का आरोप है कि उसकी शादी उत्कर्ष प्रजापति निवासी प्रतापनगर कॉलोनी टकटकपुर वाराणसी से सात दिसंबर 2023 को हुई। दिसंबर में ससुराल गई थी।
पिता ने दहेज के रूप में सिकड़ी, अंगूठी, सोने की चेन सहित सात लाख रुपये का गहना, अन्य घरेलू उपयोग की सामग्री मिलाकर कुल 15 लाख रुपये का सामान दिया था।
विज्ञापन
ससुराल जाने पर ससुर डॉ अशोक और पति उत्कर्ष दहेज में कार मांग कर लाने को कहे। गाड़ी न दे पाने की बात कहने पर उसे मारने-पीटने के साथ उत्पीड़न शुरू कर दिया गया। विदा होकर आठ अप्रैल 2024 को मायके आ गई।
तब से कोई लेने नहीं आया। काफी समय बीतने के बाद जब मां, बहन, जीजा के साथ अपने ससुराल पहुंची तो ससुर हाथ पकड़ कर घसीटते हुए घर से बाहर कर दिए।
कहा कि कार लेकर आओगी तभी घर में रहोगी। तब सभी वापस घर लौट आए। पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया। थानाध्यक्ष अजय कुमार सेठ ने बताया कि विवाहिता अंजना की तहरीर दहेज उत्पीड़न का प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।