फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Tripped 20 times between 2 AM and Tuesday evening.

Mirzapur News: रात दो बजे से मंगलवार शाम तक 20 बार ट्रिपिंग

Wed, 08 Jul 2026 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Tripped 20 times between 2 AM and Tuesday evening.
- 30 गांवों के 50 हजार से अधिक ग्रामीण प्रभावित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लालगंज। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बीच गांवों में बिजली व्यवस्था प्रभावित रही। सोमवार रात दो बजे से विभिन्न फीडरों पर फॉल्ट से मंगलवार की शाम तक 20 बार ट्रिपिंग हुई। हालत यह रही कि बिजली कभी पांच मिनट, कभी 10 मिनट तो कभी आधे घंटे के लिए ही आई, फिर कट गई। लेकिन कहीं भी आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी। इससे 30 गांवों के लगभग 50 हजार ग्रामीणों को कठिनाई हुई।
क्षेत्र के बस्तरा, अमहा, तिखोर, नेवढ़िया, बनवारी, लालापुर, रजई, कटाई, बेलहा, बसकोप, नंदनी, तुलसी, थरपरसिया, उसरी और पतार उपकेंद्रों से जुड़े खम्हरिया, खैरा, परती, उस्का, कोलकम और खरिहट के अलावा लहंगपुर उपकेंद्र के राजापुर, कोठी, कोल्हुआ, रेही, गंगहरा और मझियार फीडरों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। अधिकांश गांवों में दिनभर बिजली की आंख-मिचौनी चलती रही।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि रात दो बजे से शुरू हुई समस्या मंगलवार देर शाम तक बनी रही। बार-बार बिजली आने और तुरंत चले जाने से घरेलू कामकाज, पेयजल व्यवस्था और अन्य आवश्यक कार्य प्रभावित हुए। उपभोक्ताओं को अब रात की बिजली आपूर्ति की भी चिंता सता रही है। उपभोक्ता मनीष कुमार ने कहा कि बरसात शुरू होते ही हर साल बिजली व्यवस्था लड़खड़ा जाती है। बिजली निगम को ग्रामीण क्षेत्रों में स्थायी सुधार की दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए। अवर अभियंता अभिषेक मौर्य ने बताया कि लगातार बारिश के कारण कई स्थानों पर फॉल्ट आ रहे हैं। विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर खराबियां दूर कर रही हैं। आपूर्ति सामान्य करने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed