सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   By listening to the story of Rama, a person gets freedom from worldly bondages.

Mirzapur News: रामकथा श्रवण करने से मनुष्य को सांसारिक बंधनों से मिलती है मुक्ति

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
By listening to the story of Rama, a person gets freedom from worldly bondages.
विज्ञापन
हलिया। क्षेत्र के मड़वा धनावल गांव स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में आयोजित श्रीराम कथा के पहले दिन सोमवार को कथावाचक पंडित बृजबिहारी तिवारी ने श्रीराम कथा व श्रीरामचरित मानस की महिमा का वर्णन किया। कथावाचक ने कहा कि रामकथा श्रवण करने वाले मनुष्य का जीवन आनंदमय हो जाता है। रामकथा श्रवण करने मात्र से मन को शांति और सांसारिक बंधनों से मुक्ति मिल जाती है।
Trending Videos

कथा वाचक ने कहा कि रामकथा कल्प वृक्ष के समान है इसका श्रद्धापूर्वक श्रवण करने से सभी इच्छाओं की पूर्ति की जा सकती है। रामचरित मानस का श्रद्धापूर्वक पाठ करने से मनुष्य को दुखों से मुक्ति मिलती है और सुख शांति की प्राप्ति होती है। कथा के पूर्व कन्याओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कथास्थल पर कलश स्थापना की गई। कथा के अंत में भगवान श्रीराम की आरती उतारी गई और भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed