सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Child's Ultrasound Report for Abdominal Pain Indicated Cancer and Stones; Subsequent Examination Elsewhere Revealed Normal Results.

Mirzapur News: पेट दर्द में बच्चे की अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में बता कैंसर और पथरी, दूसरी जगह कराई जांच में निकला सामान्य

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Child's Ultrasound Report for Abdominal Pain Indicated Cancer and Stones; Subsequent Examination Elsewhere Revealed Normal Results.
नेशनल पैथालाजी की जांच रिपोर्ट। जिसमें आया कैंसर। स्रोत- पीड़ित - फोटो : 1
विज्ञापन
- नेशनल पैथोलॉजी में 27 अप्रैल को कराई थी जांच, रामबाग के आदित्य पैथालाॅजी सेंटर पर जांच कराने पर रिपोर्ट आई सामान्य
Trending Videos

- मड़िहान मलुआ गांव का निवासी है अधिवक्ता वीरेंद्र यादव, पुत्र की कराई थी जांच
मिर्जापुर। मड़िहान थाना क्षेत्र के मलुआ गांव निवासी अधिवक्ता वीरेंद्र के 10 वर्षीय पुत्र हर्ष के पेट में दर्द हुआ। उन्होंने मंडलीय अस्पताल में डॉक्टर के कहने पर अस्पताल के सामने नेशनल पैथोलॉजी सेंटर में अल्ट्रासाउंड कराया। रिपोर्ट में कैंसर और पथरी की रिपोर्ट देखकर उनके होश उड़ गए। इसके बाद उन्होंने तसल्ली के लिए रामबाग में आदित्य पैथोलॉजी सेंटर पर जब जांच कराई तो रिपोर्ट सामान्य निकली। तब जाकर उनकी जान में जान आई।
आरोप है कि सामान्य रिपोर्ट लेकर नेशनल पैथालाॅजी के लोग आदित्य पैथालाजी सेंटर में पहुंच कर पीड़ित को शिकायत न करने के लिए दबाव बनाने लगे। धमकी देने लगे। इसके बाद अधिवक्ता वीरेंद्र यादव पुलिस चौकी पहुंचे तो वहां डाक्टर और उनके लोग पीड़ित से लेन-देन कर मैनेज करने का दबाव बनाने लगे। किसी तरह पीड़ित ने वहां से निकलकर जान बचाई। पीड़ित ने बताया कि वह मामले की शिकायत जिलाधिकारी और सीएमओ से करके गलत रिपोर्ट देने वाले का लाइसेंस निरस्त कराने की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरेंद्र ने बताया कि 27 अप्रैल को अस्पताल के सामने नेशनल पैथोलॉजी सेंटर में जांच कराने गए। सुबह आठ बजे चौथा नंबर अल्ट्रासाउंड के लिए दर्ज हुआ था। इसके बावजूद तीन बजे के बाद 40 नंबर आने पर अल्ट्रासाउंड हुआ। अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट मिली तो उसमें कैंसर और पथरी की बात सामने आई। बच्चे को कैंसर होने की रिपोर्ट मिलते ही पूरा परिवार परेशान हो गया। शनिवार को रामबाग स्थित आदित्य पैथोलॉजी सेंटर में बच्चे की अल्ट्रासाउंड कराए। वहां पर जांच कराने पर रिपोर्ट सामान्य आया। आदित्य पैथोलॉजी में चल रही जांच की जानकारी किसी तरह नेशनल पैथोलॉजी वालों को हो गई। आरोप है कि नेशनल पैथोलॉजी सेंटर के 10 लोग उसे आदित्य पैथोलॉजी में आकर घेर लिए, शिकायत न करने की धमकी देने लगे। किसी तरह वहां से अस्पताल पुलिस चौकी पर पहुंचे। वहां पर नेशनल पैथालाॅजी के डाक्टर आए। लेन-देन करके समझौता करने के लिए कहने लगे। मामले में नेशनल पैथोलॉजी के डॉ. सीबी जायसवाल ने कहा कि दूसरे की रिपोर्ट पर दूसरे का नाम चढ़ गया। गलत रिपोर्ट चली गई।

कोई शिकायत आती है तो दोनों रिपोर्ट पर विशेषज्ञ से राय ली जाएगी। उस आधार पर गलत रिपोर्ट देने वाले पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

डॉ सीएल वर्मा, सीएमओ



एक व्यक्ति चौकी पर आया था। उसका कहना था कि उसके बच्चे के अल्ट्रासाउंड की जांच रिपोर्ट में कैंसर बताया गया है। दूसरे जगह की रिपोर्ट में कैंसर नहीं आया। पुलिस चौकी में मामला आया था। चौकी प्रभारी ने बताया था कि दोनों पक्ष ने बात की गई है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।

दयाशंकर ओझा, शहर कोतवाल

नेशनल पैथालाजी की जांच रिपोर्ट। जिसमें आया कैंसर। स्रोत- पीड़ित

नेशनल पैथालाजी की जांच रिपोर्ट। जिसमें आया कैंसर। स्रोत- पीड़ित- फोटो : 1

नेशनल पैथालाजी की जांच रिपोर्ट। जिसमें आया कैंसर। स्रोत- पीड़ित

नेशनल पैथालाजी की जांच रिपोर्ट। जिसमें आया कैंसर। स्रोत- पीड़ित- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed