{"_id":"6a5bdc692c3ba0c11f06c365","slug":"congress-protests-against-irregular-power-supply-submits-memorandum-to-sdo-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-157604-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: अनियमित बिजली आपूर्ति पर कांग्रेस का प्रदर्शन, एसडीओ को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: अनियमित बिजली आपूर्ति पर कांग्रेस का प्रदर्शन, एसडीओ को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-किसानों की सिंचाई और ग्रामीणों की परेशानी का मुद्दा उठाया, विभाग ने कंट्रोल स्तर की रोस्टिंग बताई वजह
कछवां। अनियमित बिजली आपूर्ति और किसानों को सिंचाई में हो रही परेशानी के विरोध में शनिवार को जिलाध्यक्ष डॉ. शिवकुमार सिंह पटेल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विद्युत उपखंड कार्यालय का घेराव किया। इसके बाद उपखंड अधिकारी (एसडीओ) सचिन कुमार को ज्ञापन सौंपकर बिजली व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग की। जिलाध्यक्ष डॉ. शिवकुमार सिंह पटेल ने कहा कि खेती के सीजन में बिजली का कोई निश्चित समय नहीं रह गया है। इससे किसान सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं और आम उपभोक्ताओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो कांग्रेस आंदोलन तेज करेगी।
बिजली कटौती को लेकर एसडीओ को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया पत्रक
मिर्जापुर। कछवां में हो रही बिजली कटौती के विरोध में शनिवार को कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. शिवकुमार पटेल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपखंड अधिकारी बिजली विभाग कछवा बाजार को पत्रक दिया।
आरोप लगाया कि विभाग की लापरवाही से नागरिकों को बिजली की समस्या उठानी पड़ती है। आरोप लगाया कि कछवा शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की जो व्यवस्था है वह बहुत खराब है बिजली पूरी रात गायब हो जाती है आती है तो 10 मिनट पर कट जाती है गांव में खेती का सीजन चल रहा है, धान की रोपाई लगी है। लोगों को मोटर चलाने के लिए बिजली नहीं मिल पा रही है। किसान भी परेशान हैं। चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस पार्टी इसके बाद एक बड़ा आंदोलन बिजली विभाग के खिलाफ करेगी। इस अवसर पर शिव शंकर चौबे, गुलाब चंद्र पांडेय, प्रमोद गुप्ता, मुन्ना मिश्रा, कुंज बिहारी उपाध्याय, शकील अहमद, सर्वेश सिंह, कन्हैयालाल पाठक आदि उपस्थित रहे।