फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Husband arrested for abetting the deaths of his wife and two children by poisoning.

Mirzapur News: पत्नी और दो बच्चों की जहर खाने से मौत मामले में उकसाने का आरोपी पति गिरफ्तार

Sun, 19 Jul 2026 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Husband arrested for abetting the deaths of his wife and two children by poisoning.
मड़िहान के परसौना में तीन मौत का आरोपी धर्मेंद्र। स्रोत- पुलिस
मड़िहान। पति की दूसरी शादी के शक और लगातार प्रताड़ना से आहत होकर जहर खाकर जान देने वाली कुसुम और उसके दो बच्चों की मौत के मामले में पुलिस ने शनिवार को उकसाने के आरोपी पति धर्मेंद्र को गिरफ्तार किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

कुसुम की शादी 18 वर्ष पहले परसौना निवासी बिहारी के पुत्र धर्मेंद्र से हुई थी। छह महीने पहले सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र की दूसरी महिला के साथ पोस्ट वायरल होने के बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया था। 12 जुलाई को शीतलगढ़ में पंचायत हुई थी। पंचों के सामने धर्मेंद्र ने दूसरी महिला को छोड़ने और परिवार की देखभाल करने का वादा किया था, लेकिन समझौते के बाद वह घर नहीं आया।
विज्ञापन

इससे आहत होकर कुसुम बच्चों के साथ परसौना स्थित ससुराल पहुंची। रात में उसने खाने में जहर मिलाकर बच्चों मधु, राधिका और सत्या को खिलाया और स्वयं भी खा लिया। इलाज के दौरान कुसुम, राधिका और सत्या की मौत हो गई। मृतका के भाई की तहरीर पर मड़िहान थाने में कुसुम के पति धर्मेंद्र धरकार और देवर शंभू उर्फ बच्चा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि आरोपी पति धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी देवर शंभू को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed