{"_id":"6a5bdc11a2816e174201c153","slug":"minister-om-prakash-met-the-accident-victims-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-157597-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: हादसा पीड़ितों से मिले मंत्री ओम प्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: हादसा पीड़ितों से मिले मंत्री ओम प्रकाश
विज्ञापन
अहरौरा के कुदारन गांव में हादसे में मृत तीन लोगों के परिजनों से बात करते कैबिनेट मंत्री ओम प्रक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इमिलिया चट्टी। अहरौरा थाना क्षेत्र के कुदारन गांव में सड़क हादसे में तीन की मौत मामले में शनिवार दोपहर में पंचायती राज व अल्पसंख्यक कल्याण के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने पहुंच कर परिजनों से मुलाकात की। मंत्री ने घटना के संबंध में परिजनों से विस्तार से जानकारी ली। हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
मंत्री को मृतक परिवार की सदस्य पूजा देवी, राधेश्याम, गुड्डू और गुडमल ने बताया कि 16 जुलाई को वाराणसी से सोनभद्र नमक लेकर जा रही ट्रक घर में चढ़ जाने से परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई।
बताया कि घायल सुहानी और सुनील ट्रॉमा सेंटर वाराणसी में भर्ती है। उनका ठीक ढंग से इलाज नहीं हो पा रहा है। बरसात में घर गिर गया है। रहने का ठिकाना नहीं है। परिवार आर्थिक रूप से काफी परेशान है। इस पर ओमप्रकाश राजभर ने परिवार को आश्वासन दिया कि शासन के उच्चाधिकारियों से बात हुई है।
विज्ञापन
ट्रक चालक को भेजा जेल : अहरौरा थाना क्षेत्र के कुदारन में ट्रक की चपेट में आने से तीन लोगों के मौत मामले में पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक वकील यादव निवासी महुवर कला थाना बलुआ चंदौली को पुलिस ने शनिवार को वाराणसी शक्ति नगर रोड के चित्त विश्राम के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
थानाध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि ट्रक चालक मौके की तलाश कर चित्त विश्राम से भागने की कोशिश कर रहा था कि उसको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। संवाद