सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Cyclist dies after falling from bridge over Kalkaliya River.

Mirzapur News: कलकलिया नदी पर बने पुल से गिरकर साइकिल सवार की मौत

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Cyclist dies after falling from bridge over Kalkaliya River.
कलकलिया नदी पर बने पुल से गिरकर मृत सुभाष गिरी । स्रोत- परिवार
विज्ञापन
अदलहाट। रसूलपुर चट्टी के पास शनिवार सुबह कलकलिया नदी पर बने पुल पर से गिरने से साइकिल सवार सुबाष गिरि (46) की मौत हो गई। सुबह टहलने निकले ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।

चुनार के जगरनाथपुर गांव निवासी सुभाष सूर्य ईंट भट्ठे पर काम करता था। शुक्रवार सुबह छह बजे साइकिल लेकर भट्ठे से निकला था। घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन की। परिजनों को कोई जानकारी नहीं मिली। शनिवार सुबह रसूलपुर चट्टी के पास शनिवार सुबह कलकलिया नदी पर बने पुल से साइकिल के साथ कोई व्यक्ति नीचे गिरा हुआ दिखाई दिया। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक को कलकलिया नदी से साइकिल और शव को बाहर निकाला। शिनाख्त चुनार थाना क्षेत्र के जगरनाथ पुर गांव निवासी सुबास गिरि के रूप में हुई। थानाध्यक्ष अजय कुमार सेठ ने बताया कि साइकिल सवार सुबास की कलकलिया नदी में गिरने से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed