{"_id":"69f25f7d73852e13e5037a94","slug":"display-the-fees-charged-by-the-school-on-the-website-and-the-notice-board-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-152749-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: विद्यालय के लिए जाने वाले शुल्क को वेबसाइट और सूचना बोर्ड पर प्रदर्शित करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: विद्यालय के लिए जाने वाले शुल्क को वेबसाइट और सूचना बोर्ड पर प्रदर्शित करें
विज्ञापन
विज्ञापन
30 सीबीएसई, आईसीएसई और 170 यूपी बोर्ड के निजी स्कूल पंजीकृत हैं जिले में
- कलेक्ट्रेट सभागार में जिला शुल्क नियामक समिति की हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला शुल्क नियामक समिति की बैठक हुई। जिसमें जिले के आईसीएसई और सीबीएसई बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूलों के प्रधानाचार्य ने हिस्सा लिया। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विद्यालय लिए जाने वाले शुल्क को अपने स्कूल की वेबसाइट और सूचना बोर्ड पर प्रदर्शित करें। बीएसएए कार्यालय के मुताबिक जिले में 30 सीबीएसई, आईसीएसई और 170 यूपी बोर्ड के निजी स्कूल पंजीकृत हैं।
बैठक में यूपी स्ववित्तपोषित स्वतंत्र विद्यालय (शुल्क विनियमन) अधिनियम के प्रमुख प्राविधानों पर विस्तृत चर्चा की गई। डीएम ने निर्देश दिया कि अभिभावकों से पूरे सत्र का समस्त शुल्क एक साथ नहीं लिया जाएगा। समस्त विद्यालय अपने-अपने संस्था की ओर से संग्रहीत किये जाने वाले तीन वर्षों के शुल्क की सूची कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक को उपलब्ध कराएं। ताकि उनके ओर से लिये जा रहे शुल्क का परीक्षण किया जा सके। कहा कि संग्रहीत की जाने वाली काॅशन मनी को धनराशि के विद्यालय में जमा अवधि के लिए भारतीय स्टेट बैंक बचत खाता में प्रचलित दर पर ब्याज सहित स्थानांतरण प्रमाण पत्र जारी किये जाने के समय अनिवार्य रूप से वापस किया जाए। विद्यालयों में एनसीईआरटी की किताबों से ही शिक्षण कार्य कराने को कहा गया।
इनसेट
समस्त वाहनों का पंजीकरण परिवहन विभाग के पोर्टल पर कराएं
डीएम ने कहा कि समस्त विद्यालय कक्षा 8 और कक्षा 10 उत्तीर्ण शत प्रतिशत छात्र-छात्राओं का प्रवेश अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करते हुए दैनिक रूप से ट्रैक शिक्षा पोर्टल पर अद्यतन करें। समस्त वाहनों का पंजीकरण परिवहन विभाग के पोर्टल पर कराएं। समस्त वाहनों का नियमित फिटनेस एवं प्रदूषण प्रमाण पत्र प्राप्त करके ही संचालन करें। बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाय, वाहन चालकों एवं सहयोगी कर्मियों का सत्यापन कराया जाए और उनका सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण सुनिश्चित करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, मुख्य कोषाधिकारी अर्चना त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, जिला विद्यालय निरीक्षक मायाराम आदि थे।
Trending Videos