फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Driver was talking on mobile phone; illegal passenger vehicle overturned

Mirzapur News: मोबाइल से बात कर रहा था चालक, डग्गामार वाहन पलटा, 14 घायल, तीन की हालत गंभीर

Tue, 18 Aug 2026 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Driver was talking on mobile phone; illegal passenger vehicle overturned
मड़िहान थाना क्षेत्र के गोपलपुर गांव के पास पलटी डग्गामार वाहन। स्रोत- वीडियो ग्रैब
वाहन में 30 लोग थे सवार, शिवद्वार दर्शन करने जा रहे थे, थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पटेहरा। मड़िहान थाना क्षेत्र के गोपलपुर गांव में रविवार शाम साढ़े पांच बजे चालक के फोन पर बात करने के कारण यात्रियों से भरा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वाहन डग्गामार था। हादसे में 14 लोग घायल हो गए। वहीं तीन की हालत गंभीर है।
संतनगर के लालापुर गांव निवासी रामजन्म समेत कई ग्रामीणों ने बताया कि रविवार को गांव के लोग शिवद्वार जाने के लिए तैयार थे। बगल के गांव का डग्गामार वाहन चालक वाहन लेकर आया। वह 25 से 30 लोगों को बैठाकर शिवद्वार जा रहा था। गोपालपुर गांव के पास चालक मोबाइल पर बात करने लगा। तभी अचानक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन

वाहन पलटते ही लोगों में चीख-पुकार मच गई। गांव के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला। घटना में सरावती (38), उर्मिला (46), चिरवजी (57), रमदेई (65), वर्षा (5), अर्चना (22), निगम (12), कबूतरा (52), ममता (26), शाक्षी (18) समेत कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन कुछ घायलों को मड़िहान सीएचसी और कुछ लोगों को निजी अस्पताल ले गए। घायल सरावती, उर्मिला और रमदेई की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्या ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed