{"_id":"69f1012ca9e893430a0a0254","slug":"even-after-10-days-the-dac-number-has-not-been-received-and-the-cylinder-is-not-being-delivered-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-152701-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: 10 दिन बाद भी नहीं मिल रहा डीएसी नंबर, नहीं हो रही सिलिंडर की डिलीवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: 10 दिन बाद भी नहीं मिल रहा डीएसी नंबर, नहीं हो रही सिलिंडर की डिलीवरी
विज्ञापन
विज्ञापन
गैस उपभोक्ताओं की समस्याएं नहीं हो रहीं कम
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। जिले में गैस सिलिंडर की डिलीवरी की समस्या दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है। अब ऑनलाइन बुकिंग के 10 दिन भी डीएसी नंबर नहीं मिल रहा है। इससे उपभोक्ताओं को सिलिंडर की डिलीवरी भी अधर में लटकी है।
नगर के वासलीगंंज के कमलकुंज ने 19 अप्रैल को सिलिंडर के लिए ऑनलाइन बुकिंग कराई थी। उनको पंजीकरण संख्या तो मिला लेकिन डीएसी नंबर नहीं मिला। बिना डीएसी नंबर के एजेंसी संचालक सिलिंडर ही नहीं दे रहे हैं। शिकायत करने पर कहते हैं कि वह इसमें कुछ नहीं कर सकते। इसी प्रकार वासलीगंज के ही गणेश शंकर ने 16 अप्रैल को ऑनलाइन बुकिंग कराई लेकिन 13 दिन बाद भी डीएसी नंबर नहीं मिला। जिले में 45 गैस एजेंसियों में 5.20 लाख उपभोक्ता विभिन्न कंपनियों के गैस सिलिंडर का प्रयोग करते हैं। इंडियन ऑयल के क्षेत्रीय अधिकारी अजय कुमार वर्मा ने कहा कि यह ऑनलाइन प्रक्रिया है। इसमें कोई कुछ नहीं कर सकता। हमने भी कार्रवाई की मांग की है।
इनसेट
व्यावसायिक सिलिंडर की बढ़ी मांग
शादियों का मौसम होने के कारण इस समय व्यावसायिक सिलिंडरों की मांग चरम पर है। प्रशासन ने भी इनकी आवश्यकता को समझते हुए विवाह आदि के लिए व्यावसायिक सिलिंडरों की अविलंब आपूर्ति करने का निर्देश दिया है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि 10 अप्रैल के बाद वाली ऑनलाइन बुकिंग में डीएसी की समस्या आ रही है। यह तेल कंपनी से ही समस्या हो सकती है। क्योंकि स्थानीय स्तर पर डीएसी पहले केवल उपभोक्ता के ही पास जाती है। इंडियन ऑयल के क्षेत्रीय अधिकारी अजय कुमार वर्मा ने कहा कि इस प्रकार की समस्या के समाधान का प्रयास किया जा रहा है।
Trending Videos