सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Forest Inspector Arrested on Charges

Mirzapur News: 10 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में वन दारोगा गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई

अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 14 May 2026 10:17 AM IST
विज्ञापन
सार

मिर्जापुर जिले में एंटी करप्शन की टीम ने 10 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में वन दारोगा को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

Forest Inspector Arrested on Charges
वन दरोगा, सूरज पांडेय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

एंटी करप्शन टीम की ने हलिया पुराने वन रेंज आवासीय परिसर से बुधवार शाम को चंदौली निवासी हलिया रेंज के वन दारोगा सूरज पांडेय को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी दरोगा का हाथ धुलवाया गया तो रुपये में लगे केमिकल से हाथ रंगीन हो गया। इसके बाद टीम उसे गिरफ्तार कर हलिया थाने ले गई। जहां पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
Trending Videos


कौशांबी के थाना सराय अकील क्षेत्र स्थित बहुगरी गांव निवासी राजेंद्र सिंह का दो हाइवा से बालू ढोया जाता है। मध्य प्रदेश से बालू लादकर चालक मिर्जापुर रेलवे ले जाते हैं। वन दरोगा अप्रैल में हाइवा को अपने पुराने रेंज आफिस के सामने रोक लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक ने जानकारी मालिक राजेंद्र सिंह को देते हुए वन दारोगा से बात कराई। दरोगा ने पांच-पांच हजार रुपये लेकर हाइवा छोड़ने को कहा लेकिन दरोगा नहीं माना। एक हाइवा का 10 हजार रुपये मांग रहा था। राजेंद्र सिंह ने बताया कि एक बार 20 हजार रुपये ले चुका था। फिर रुपये मांगा था। 14 मई को फिर रुपये देने के लिए बुलाया था। इसकी शिकायत एंटी एंटी करप्शन टीम से की। 

एंटी करप्शन के निरीक्षक पतिराम ने बताया कि पीड़ित के शिकायत की जांच के बाद वन दरोगा को पकड़ने के लिए टीम को तैयार किया गया। बुधवार को हलिया वन रेंज परिसर स्थित आवास से राजेंद्र सिंह से 10 हजार रुपये रिश्वत लेते वन दरोगा सूरज पांडेय को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed