{"_id":"6a04e11914210a7f6c0277ac","slug":"smuggling-accused-arrested-with-three-pistols-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-153517-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: तस्करी का आरोपी तीन पिस्टल के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: तस्करी का आरोपी तीन पिस्टल के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन
कछवां पुलिस द्वारा गिरफ्तार असलहा तस्कर मनकामेश्वर मिश्रा । स्रोत- संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रयागराज से ट्रेन से पिस्टल लेकर आया था कछवां बेचने
मिर्जापुर। कछवां पुलिस और एसओजी की टीम ने असलहा तस्करी करने वाले गिरोह के आरोपी मनकामेश्वर मिश्रा को ग्राम भैंसा स्थित लोकपति त्रिपाठी विद्यालय के पास से बुधवार सुबह तीन पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया। कुछ दिन पहले पुलिस ने दो असलहा तस्करों को पकड़ा था। बुधवार को गिरफ्तार तस्कर मनकामेश्वर मिश्रा ने ही उनको असलहा दिया था।
कछवां थाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने चार मई को अवैध असलहा तस्करी में दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार की थी। पुलिस मुठभेड़ में प्रयागराज निवासी हरिओम पांडेय और एक बाल अपचारी पकड़े गए थे। दो भाग गए थे। मामले में पुलिस गिरोह के अन्य लाेगों की तलाश में थी। सहायक पुलिस अधीक्षक कनिष्क आर. जामकर ने बताया कि टीम अन्य आरोपियों की तलाश में थी। बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि प्रयागराज से असलहा लेकर सप्लाई करने के लिए तस्कर कछवां आ रहा है। सूचना पर पुुलिस ने भैंसा स्थित लोकपति त्रिपाठी विद्यायल के मनकामेश्वर मिश्रा उर्फ प्रकाश निवासी ग्राम ढोकरी थाना फुलपुर जनपद प्रयागराज को गिरफ्तार किया। उसके पास से तीन अवैध पिस्टल, मैग्जीन, मोबाइल फोन व नकद रुपये बरामद हुए। आरोपी पर आयुध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेजा गया।
इनसेट
मप्र से सस्ते दामों पर लाकर आस पास के जिलों में महंगे दामों पर बेचता था
पूछताछ में आरोपी मनकामेश्वर मिश्रा ने बताया कि उनका एक संगठित गिरोह है। इसके माध्यम से वह अवैध शस्त्रों की खरीद-फरोख्त करता है। अवैध शस्त्रों को मध्य प्रदेश से सस्ते दामों पर खरीदकर ऊंचे दामों पर आस-पास के जनपदों में बेचता था। आज प्रयागराज से ट्रेन के माध्यम से कछवां पिस्टल बेचने आया था।
Trending Videos