{"_id":"69af2cecc5c15e55490167dc","slug":"getting-a-loan-has-become-easier-every-skilled-hand-will-get-work-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-149888-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: ऋण लेना हुआ आसान, हर हुनरमंद हाथों को काम मिलेगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: ऋण लेना हुआ आसान, हर हुनरमंद हाथों को काम मिलेगा काम
खादी ग्रामोद्योग की तरफ से आयोजित जागरुकता शिविर में ग्राम प्रधान रेशू पटेल को सम्मानित करते अ
- फोटो : Samvad
Link Copied
विज्ञापन
मिर्जापुर। स्वरोजगार से नई उड़ान, युवाओं को रोजगार के लिए ऋण लेना आसान हो गया है। हर हुनरमंद हाथों को काम मिले यही सरकार की मंशा है। यह बातें खादी ग्रामोद्योग अधिकारी ने सोमवार को नरायनपुर ब्लाक क्षेत्र के बगही गांव में ग्राम प्रधान रेशू पटेल की अध्यक्षता में प्रशासन चला गांव की ओर के तहत आयोजित जागरुकता शिविर में व्यक्त किया।
Trending Videos
जिला खादी एवं ग्रामोद्योग कार्यालय विपणन विकास सहायता (एससीएसपी) योजनांतर्गत एक दिवसीय जागरूकता शिविर में जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी अमितेश सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम एवं मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना अंतर्गत ईकाइयों का उत्पादों के लिए विपणन सहायता के रूप में उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए प्रदर्शनी, क्रेता, विक्रेता, सम्मेलन आदि आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड द्वारा संचालित मुख्यमंत्री माटी कला, रोजगार योजना व माटी कला टूल्स किट वितरण योजना सहित अन्य योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। अध्यक्षता करते हुए ग्राम प्रधान रेशू पटेल ने कहा खादी विभाग की तरफ से गांव गांव चौपाल लगाकर अंत्योदय वर्ग को भी लाभान्वित किया जा रहा है। इस अवसर पर एडीओ आईएसबी महेंद्र सिंह पटेल, अनिल कुमार वर्मा, ग्राम प्रधान फरहधा संदीप, पंकज, सौकत अली, अनुराग पटेल, वरिष्ठ सहायक महेश मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।