{"_id":"69ee6b51e597f83df40146db","slug":"home-guard-recruitment-exam-1622-candidates-left-the-exam-on-the-second-day-mirzapur-news-c-295-1-mau1001-144562-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्ड भर्ती परीक्षा : दूसरे दिन 1622 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होमगार्ड भर्ती परीक्षा : दूसरे दिन 1622 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा
विज्ञापन
नगर के सोनीधापा इंटर कालेज परीक्षा केंद्र से उत्तर प्रदेश होमगार्ड की परीक्षा देकर बाहर निकलते
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले में यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन 11 परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई। दो पालियों में परीक्षा कराई गई।
पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से 12 और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर बाद तीन से शाम पांच बजे तक हुई। दोनों पालियों में 9120 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें 1622 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। एसपी कमलेश बहादुर ने बताया कि
पहली पाली की परीक्षा में 11 केंद्रों पर कुल 4560 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 848 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इसी तरह दूसरी पाली की परीक्षा में 4560 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें 774 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। कोषागार से सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में प्रश्नपत्र परीक्षा केंद्रों पर भेजे गए। शहर के डीएवी बालिका इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, मुस्लिम इंटर कॉलेज, तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज, राजकीय पॉलिटेक्निक, सोनी धापा बलिका इंटर कॉलेज और पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय पर अभ्यर्थियों की लंबी कतारें दिखीं। सुबह की पाली में सात बजे से ही परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए थे। नौ बजे से कक्ष के अंदर प्रवेश दिया जाने लगा। दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान 12 बजे से ही केंद्रों पर भीड़ जुटने लगी।
एक बजे से परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया जाने लगा था। केंद्रों पर अभ्यर्थियों की स्क्रीनिंग की जा रही थी। उनकी बायोमेट्रिक जांच भी की गई। अभ्यर्थियों को परीक्षा से एक घंटे पहले कक्ष में प्रवेश दिया गया। परीक्षा के लिए कुल 11 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे। वहीं सभी केंद्रों पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे। सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर जायजा लेते रहे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X