{"_id":"69ee64fcc2b475ada00955cb","slug":"temperature-drops-by-two-degrees-in-two-days-yet-no-relief-from-the-heat-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-152579-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: दो दिन में दो डिग्री कम हुआ तापमान, फिर भी गर्मी से राहत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: दो दिन में दो डिग्री कम हुआ तापमान, फिर भी गर्मी से राहत नहीं
विज्ञापन
रमईपट्टी कचहरी मोड़ सबसे व्यस्तम मार्ग पर रविवार को दोपहर पसरा सन्नाटा।-संवाद।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में भीषण गर्मी और लू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि पिछले दो दिनों में अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी आई है, लेकिन इसके बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। सुबह से ही चल रही गर्म हवाएं दोपहर तक और भी झुलसाने लगीं।
लू के थपेड़ों के चलते लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा है। तेज गर्मी के आगे कूलर भी नाकाफी नजर आ रहे हैं, जबकि तेज गति से चल रहे पंखे भी राहत नहीं दे पा रहे हैं। भीषण गर्मी का असर सार्वजनिक स्थानों पर भी साफ दिख रहा है। रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर यात्रियों की संख्या में कमी आई है। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहा था। इससे पहले 24 अप्रैल को सीजन का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। लगातार पड़ रही गर्मी से जनजीवन अस्त व्यस्त है। डॉक्टरों ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर न निकलने, पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचाव करने की सलाह दी है।
इनसेट
छह दिनों में कुछ इस प्रकार रहा तापमान-
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
21 अप्रैल- 42 25
22 अप्रैल- 43 23
23 अप्रैल- 43 25
24 अप्रैल- 44 24
25 अप्रैल- 43 23
26 अप्रैल- 42 23
नोट-तापमान डिग्री सेल्सियस में।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
हलिया : 12 घंटे से ज्यादा की बिजली कटौती
हलिया। भीषण गर्मी के बीच विद्युत उपकेंद्र हलिया से हो रही हर दिन करीब 12 घंटे की अघोषित बिजली कटौती ने लोगों का परेशान कर दिया है। रात के समय 7 से 8 घंटे तक रोस्टिंग के नाम पर की जा रही कटौती से जनता बेहाल है। हालत यह है कि एक-दो घंटे की कटौती के बाद महज 20-30 मिनट सप्लाई देकर फिर बिजली बंद कर दी जा रही है। दिन के साथ-साथ रात में भी जारी कटौती से सबसे ज्यादा परेशानी छोटे बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और बीमार लोगों को हो रही है। पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण हलिया में तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। इससे रात में भी उमस और गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। बताया जाता है कि शाम छह बजे के बाद ही बिजली कटौती शुरू हो जाती है, लोग पूरी रात सो नहीं पा रहे हैं। उपकेंद्र से जुड़े हलिया, ड्रमंडगंज, अदवा और कोटा घाट फीडरों के उपभोक्ता सबसे ज्यादा प्रभावित हैं, जबकि बरहुला जल जीवन मिशन फीडर पर कटौती नहीं के बराबर है। स्थानीय उपभोक्ताओं शंकर लाल, शिव बहादुर सिंह, माधव लाल और प्रशांत कुमार का कहना है कि 24 घंटे में महज 8 से 9 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। इससे लोगों को पुराने समय की बिजली कटौती की याद आ रही है। वहीं, विभागीय अधिकारियों का कहना है कि उन्हें ऊपर से जो निर्देश मिलते हैं, उसी के अनुसार कटौती की जा रही है।
कोट
कटौती उच्च स्तर से की जा रही है, इसमें स्थानीय हस्तक्षेप नहीं है।
दिलीप कुमार,एसडीओ
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X