सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Lineman cut off connection, 20 families face water problem

Mirzapur News: लाइनमैन ने काट दिया कनेक्शन 20 परिवारों को पानी की समस्या

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Lineman cut off connection, 20 families face water problem
लालगंज तहसील में अ​धिकारियों को अपनी समस्या बताते फरियादी, स्रोत संवाद
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले की चारों तहसील पर शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर 265 मामलों में से मात्र 23 का निस्तारण हुआ। बनकी निवासी अशोक कुमार राकेश कुमार ने भावां के दीपनगर के लाइनमैन पर आरोप लगाते हुए कहा कि ग्राम पंचायत की सरकारी जमीन में सबमर्सिबल लगी थी। इसका कनेक्शन लाइनमैन के काट दिए जाने से 20 घरों के परिवार को एक किमी दूर से पानी लाना पड़ रहा है।
Trending Videos

लालगंज : तहसील सभागार में डीएम पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ। 79 प्रार्थना पत्र आए, जिनमें से पांच का मौके पर ही निस्तारण हुआ। डीएम के देर से पहुंचने के कारण फरियादियों ने सीडीओ को ही पत्रक सौंपे। तहसील क्षेत्र के नौगवा निवासी मुकेश कुमार ने रास्ते की भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग की। कहा कि इससे आवागमन बाधित होता है। लड़ाई झगड़े की संभावना बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर एसपी अपर्णा रजत कौशिक, सीडीओ विशाल कुमार, जॉइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह, बीडीओ अंशुल हिंदल, तहसीलदार दीक्षा पांडेय, नायब तहसीलदार प्रताप नारायण ओझा, राजू यादव, थाना प्रभारी लालगंज अभय कुमार सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इसमें 81 मामले आए जिनमें से 12 का निस्तारण किया गया। एसडीएम सदर गुलाबचंद्र, तहसीलदार सदर डॉ. विशाल शर्मा आदि थे। भावां : मड़िहान तहसील में 39 मामले आए जिनमें से पांच का निस्तारण हुआ। अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व देवेंद्र प्रताप की अध्यक्षता में मड़िहान स्थित तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ। चुनार : तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 66 शिकायतें आईं, जिनमें से एक का मौके पर निस्तारण किया गया।
एडीएम नमामि गंगे विजेता ने फरियाद सुनीं। मगरहां गांव निवासी बालमणि सिंह ने शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए कहा कि गांव में स्थित आराजी नंबर 419 तालाब से पानी निकास के लिए पहले से चेंजर बना हुआ है। जिसके प्रथम चेंजर को बंद करके उनके दरवाजे से पानी बहाया जा रहा है।
विकास खंड नरायनपुर के सोनइ गांव निवासी लाले बिहारी ने गांव के कोटेदार के खिलाफ कम राशन देने की शिकायत की। इस दौरान एसडीएम राजेश कुमार वर्मा, तहसीलदार ईवेंद्र सिंह आदि प्रमुख मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed