सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Lord Parashurama, the destroyer of injustice, is the worshipable deity of Brahmins.

Mirzapur News: अन्याय के संहारक भगवान परशुराम ब्राह्मणों के आराध्य देव हैं

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Lord Parashurama, the destroyer of injustice, is the worshipable deity of Brahmins.
नगर भाजपा विधायक को भगवान परशुराम का चित्र भेंट करते अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद् के कार्यक
विज्ञापन
मिर्जापुर। ब्राह्मण समाज भगवान परशुराम का वंशज है। मां गायत्री की आराधना का मुख्य स्रोत शक्ति के उपासक हैं। उक्त बातें भाजपा नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने रविवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद् की तरफ से एक लॉन में आयोजित परशुराम जयंती अवसर पर कहीं। नगर विधायक ने कहा भगवान परशुराम का जन्म त्रेता युग के आरंभ में अक्षय तृतीया के दिन हुआ था। वह अपने माता-पिता की पांचवी संतान थे। कहा भगवान परशुराम के गुरु भगवान शिव शंकर थे तथा भगवान शिव के आशीर्वाद से ही भगवान परशुराम का नाम विश्व विख्यात हुआ। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बालेंदु मणि त्रिपाठी ने कहा कि भगवान परशुराम की जयंती से ब्राह्मण समाज को नई दिशा एवं दशा का बोध होता है। संस्था अध्यक्ष विनय पांडेय ने भगवान परशुराम जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की मांग की। इस दौरान इंद्रजीत शुक्ल, दिनेश शुक्ल अखिलेश ओझा, देव प्रकाश पाठक, लक्ष्मी कांत पांडेय महेंद्र शुक्ल व सभाजीत दूबे सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed