सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Nagar and Chunar MLAs did public relations and told about the achievements of the government.

Mirzapur News: नगर और चुनार विधायक ने जनसंपर्क कर बताई सरकार की उपलब्धियां

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Nagar and Chunar MLAs did public relations and told about the achievements of the government.
गैपुरा चौराहा बाज़ार में जन संवाद करते नगर भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा।-सोशल मीडिया।
विज्ञापन
-जनसंपर्क कर ग्रामीणों को गिनाई सरकार की उपलब्धियां, सुनीं समस्याएं, शिकायतों के निस्तारण का भरोसा
Trending Videos

जिगना/सीखड़। प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में रविवार को भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने जनसंपर्क अभियान चलाया। छानबे ब्लॉक के गैपुरा मंडल में नगर के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा और सीखड़ में विदापुर में चुनार विधायक अनुराग सिंह ने कार्यकर्ताओं संग क्षेत्र का भ्रमण किया।
जिगना, छानबे ब्लॉक के गैपुरा मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ गैपुरा में जन संपर्क कर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने लोगों से संवाद कर केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से जनहित में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में लोगों को बताया। हर्षू प्रसाद दूबे, मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार पाठक, अमर बहादुर सिंह, कृपा शंकर दुबे, कमलेश धर दूबे आदि रहे। सीखड़ : बिदापुर, सीखड़ मंडल में चुनार के भाजपा विधायक अनुराग सिंह भ्रमण किया। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं सुशासन की उपलब्धियों की आमजन तक जानकारी पहुंचाई। इस दौरान चुनार विधायक ने ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं। समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों के मोबाइल पर फोनकर निराकरण की बात कही। मंडल अध्यक्ष विजय भारद्वाज पटेल, डॉ. मारकंडेय सिंह, आलोक सिंह, अनिल पांडेय, गणेश सिंह, संजय मिश्रा, नीरज सिंह, सनोज आनंद शर्मा, अनूप सिंह व राहुल त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हलिया : विभिन्न गांव में भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश अग्रहरि व जिला कार्यकारिणी सदस्य भाजपा पंकज सिंह चंदेल ने परसिया गांव में स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भ्रमण कर सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों की बताया। परसिया कला, उमरिया आदि गांव में घर घर संपर्क कर केंद्र और प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को बताया। इस दौरान राकेश मौर्य, रामशकल मौर्य, हरिशंकर यादव, दूधनाथ मौर्य, जोगेंद्र कोल आदि रहे।

गैपुरा चौराहा बाज़ार में जन संवाद करते नगर भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा।-सोशल मीडिया।

गैपुरा चौराहा बाज़ार में जन संवाद करते नगर भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा।-सोशल मीडिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed