{"_id":"6a835d77520cf4926e0d7c74","slug":"on-the-third-monday-of-sawan-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-159484-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: सावन का तीसरा सोमवार, बोल बम, हर-हर महादेव से गूंजते रहे शिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: सावन का तीसरा सोमवार, बोल बम, हर-हर महादेव से गूंजते रहे शिवालय
विज्ञापन
सावन के तीसरे सोमवार को श्री पंचमुखी महादेव का अभिषेक करते श्रद्धालु, संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री पंचमुखी महादेव, ताड़केश्वर महादेव और बूढ़ेनाथ समेत अन्य मंदिरों में नागपंचमी के चलते उमड़ी रही भीड़
मिर्जापुर। सावन के तीसरे सोमवार और नागपंचमी पर भोलेनाथ के अभिषेक, दर्शन-पूजन के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। पूरे दिन हर-हर महादेव के उद्घोष से शिव मंदिर गूंजायमान रहे। गंगा घाटों पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
स्नान-ध्यान के बाद शिवभक्तों ने विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर भोलेनाथ को बेलपत्र, पुष्प, भांग, धतूरा, शमी पत्र चढ़ाकर दूध, दही, शहद और गंगाजल से अभिषेक किया। नगर के बरियाघाट, पक्काघाट, बाबाघाट, संकठाघाट, सुंदरघाट, कचहरीघाट और फतहां घाट के अलावा अन्य घाटों पर सुबह से ही गंगा में स्नान के लिए श्रद्धालु पहुंचते रहे। बरियाघाट पर गंगा में स्नान के बाद श्री पंचमुखी महादेव, ताड़केश्वर महादेव व बूढ़ेनाथ मंदिर पहुंचकर पुरुष, महिला और बच्चों ने भोलेनाथ का अभिषेक किया। बूढ़ेनाथ, मुसफ्फरगंज के प्राचीन शिव मंदिर, पेहटी चौराहा स्थित नागेश्वर महादेव, घंटाघर स्थित घंटेश्वर महादेव, रमईपट्टी स्थित प्रसिद्धेश्वर नाथ महादेव का शिवभक्तों ने अभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।
ग्रामीण क्षेत्रों में भोलेनाथ के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
सावन के तीसरे सोमवार और नागपंचमी पर ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित विभिन्न शिवालयों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। दर्शन-पूजन और जलाभिषेक का सिलसिला पूरे दिन चलता रहा। अधिकांश मंदिरों में व्रती महिलाओं की भी भीड़ रही। विंध्याचल, आस्थाधाम विंध्याचल स्थित सभी घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। रामेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक और दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्री पंचमुखी महादेव, कंतित स्थित कंतितेश्वर महादेव, रामगया घाट स्थित भूतेश्वर नाथ महादेव, गजिया स्थित दुग्धेश्वर नाथ महादेव, बावली चौराहा स्थित बाबा बूढ़ेनाथ, रोडवेज स्थित श्री नंदेश्वर नाथ महादेव, मोतिया तालाब स्थित मुक्तेश्वर महादेव मंदिर के अलावा अन्य शिव मंदिरों में भी भक्तों ने जलाभिषेक कर दर्शन-पूजन किया।
विज्ञापन
जिगना: छानबे क्षेत्र के बाबा बदेवरानाथ मंदिर पहुंचे कांवड़ियों ने बाबा का जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने पश्चिम वाहिनी गंगा के हरगढ़, गोगांव, खैरा, बसेवरा, मिश्रपुर, डंगहर, कोठरा, गौरा, भिलगौर, चडेचा, नीबी गहरवार, नौगांव, नंदिनी घाट से जल लेकर बाबा बदेवरानाथ का अभिषेक किया। गौरा स्थित नगरीनाथ, हरगढ़ के विमलेश्वर महादेव, विजयपुर स्थित झोरिया महादेव, नंदिनी स्थित बुढ़ऊ महादेव, चेहरा स्थित परशुराम पुरी, चडेरुचौकटा स्थित तालेश्वरनाथ, खैरा स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
अदलहाट : समसपुर, भुइली खास, रस्तोगी तालाब, सुरहां, गोठौरा, नैठी, इब्राहिमपुर, गरौड़ी आदि गांवों में स्थित विभिन्न शिवालयों में भोर से ही शिवभक्तों की भीड़ रही। प्राचीन शिव मंदिर गरौड़ी में कस्बे व गरौड़ी गांव की भीड़ रही। शेरवां, रामसागर धाम स्थित शिव मंदिर, अर्धनारीश्वर महादेव मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
कछवां: बरैनी के जगतानंद आश्रम गंगा घाट से सैकड़ों कांवड़ियों ने गंगाजल लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। महिलाओं और बच्चों ने भी कांवड़ यात्रा में भाग लिया। मंदिर परिसर के आसपास लगे मेले में श्रद्धालुओं ने झूले और खानपान का आनंद लिया। बूढ़ेनाथ मंदिर समेत क्षेत्र के अन्य शिवालयों में भी दिनभर भक्तों की भीड़ रही।