सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   'One Student, One Plant, One Water Bowl for Birds' Campaign Launched

Mirzapur News: एक छात्र, एक पौधा, पक्षियों के लिए एक जलपात्र अभियान शुरू

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
'One Student, One Plant, One Water Bowl for Birds' Campaign Launched
राजीव गांधी द​क्षिणी परिसर में प​​क्षियों के लिए जलपात्र रखे छात्र और अध्यापक। स्रोत- द​​क्षिणी
विज्ञापन
मिर्जापुर। बीएचयू के बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में नर्चरिंग लाइफ स्किल्स सेल की ओर से नर्चर नेचर: एक छात्र, एक पौधा, पक्षियों के लिए एक जलपात्र विषय पर कार्यक्रम आयोजित हुआ।
Trending Videos

नर्चर नेचर: एक छात्र, एक पौधा, पक्षियों के लिए एक जलपात्र अभियान का शुभारंभ किया गया। पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण और पक्षियों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। प्रतिभागियों को एक-एक पौधा लगाने, नियमित रूप से देखभाल करने व गर्मी में पक्षियों के लिए जलपात्र रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में अनेक विद्यार्थियों को पक्षियों के लिए मिट्टी के जलपात्र भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक, कविता पाठ, पौधों को पानी देना, पक्षियों के लिए बर्तन उपलब्ध कराना व पर्यावरण संरक्षण की शपथ जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं। इससे छात्रों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता विकसित हो सके। इस मौके पर आचार्य प्रभारी प्रो. बीएमएन कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए परिसर को स्वच्छ, हरित व सुरक्षित बनाने के आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने अभियान में विद्यार्थियों के सक्रिय सहयोग, सहभागिता और जिम्मेदारीपूर्ण योगदान को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। अंत में सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण व पक्षियों की सुरक्षा के प्रति सामूहिक रूप से शपथ ली। संचालन डॉ. अर्चना और डॉ. दीपिका कौर ने किया। इस अवसर पर प्रो. आशीष सिंह, डॉ. त्रियोगी नाथ, डॉ. त्रिभुवन नाथ, डॉ. राजीव कुमार, आयुष, श्रृष्टि सैनी, सोहम मोदी व हर्षित द्विवेदी की सक्रिय भागीदारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed