मिर्जापुर। रोट्रैक्ट क्लब विंध्याचल के विवेक राजपूत ने लखनऊ में हुए डीआरआर चुनाव में शानदार जीत दर्ज की। विवेक अपने प्रतिद्वंदी मोहम्मद तैय्यब को 17 वोटों के अंतर से हराया। चुनाव में उनके प्रतिद्वंदी मोहम्मद तैय्यब को मात्र पांच वोट मिले।
हर जिले में रोट्रेक्ट क्लब है। जिले में रोट्रेक्ट क्लब के पदाधिकारी होते हैं। इन सब क्लबों की ओर से वर्ष भर होने वाले कार्य को कराने के लिए डीआरआर डिस्ट्रिक्ट रोट्रेक्ट रिप्रेजेंटेटिव पद होता है। इसके तहत यूपी और मध्य प्रदेश के 50 क्लब आते हैं। इसका चुनाव रविवार को लखनऊ में हुआ। चुनाव में 26 क्लब के लोगों ने मतदान दिया। पहली बार रोट्रेक्ट में इतने ऊंचे पद पर मिर्जापुर से किसी युवा का चयन डीआरआर पद के लिए हुआ है। विवेक राजपूत ने जीत को मिर्जापुर की युवा शक्ति और संगठन की बड़ी उपलब्धि माना है। जीत के पीछे क्लब एडवाइजर और मिर्जापुर के पदाधिकारियों की कड़ी मेहनत बताया। जीत पर रोट्रेक्ट क्लब के एडवाइजर मयंक गुप्ता, अध्यक्ष सत्यम गुप्ता, सचिव अभिनव गुप्ता, आनंद गुप्ता, प्रखर, दिनेश अर्पिता वर्मा आदि ने बधाई देते हुए खुशी जताई।