सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Purushottam Maas: Shiva Devotees Flock to Baba Badevaranath Dham on the First Monday

पुरुषोत्तम मास: पहले सोमवार पर बाबा बदेवरानाथ धाम में उमड़े शिवभक्त

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Purushottam Maas: Shiva Devotees Flock to Baba Badevaranath Dham on the First Monday
विज्ञापन
जिगना। पुरुषोत्तम मास के पहले सोमवार को बाबा बदेवरानाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पश्चिम वाहिनी हरगढ़ गोगांव सहित भिलगौर, चड़ैचा, नीबी गहरवार, नौगांव, चेहरा काशी, सरपती समेत विभिन्न गंगा घाटों से श्रद्धालु गंगा जल लेकर हर-हर बम-बम के उद्घोष के साथ मंदिर पहुंचे और बाबा का जलाभिषेक किया।
Trending Videos

भोर से शुरू हुआ जलाभिषेक दोपहर तक लगातार चलता रहा। श्रद्धालुओं ने गंगा में जल लेकर बाबा बदेवरानाथ का अभिषेक किया। सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर शिवभक्ति और धार्मिक नारों से गूंजता रहा। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि पुरुषोत्तम मास में स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ दूर-दराज क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में भक्त यहां पहुंचते हैं। पूरे महीने मंदिर परिसर में जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, भजन-कीर्तन एवं धार्मिक आयोजनों का क्रम चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed