सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Preparations for Census 2027 Intensify: 206 Enumerators Receive Kits and Appointment Letters

Mirzapur News: जनगणना 2027 की तैयारी तेज, 206 प्रगणकों को मिली किट और नियुक्ति पत्र

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Preparations for Census 2027 Intensify: 206 Enumerators Receive Kits and Appointment Letters
किट, पहंचान पत्र वितरण के दौरान राजगढ़ ब्लाक सभागार में मौजूद प्रगणक।-संवाद।
विज्ञापन
राजगढ़। ब्लॉक सभागार में सोमवार को जनगणना 2027 के प्रथम चरण की तैयारियों के लिए बैठक में मड़िहान के मकान गणना कार्य के लिए नियुक्त 206 प्रगणकों को किट, पहचान पत्र और नियुक्ति पत्र दिए गए।
Trending Videos

मड़िहान के नायब तहसीलदार राहुल मिश्रा ने कहा कि 22 मई से 20 जून तक हर गांव और मजरे में मकानों की गणना का कार्य होगा। राजगढ़ क्षेत्र में लगभग 190 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक निर्धारित किए गए हैं, इसमें प्रशिक्षित प्रगणकों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रगणकों को दी गई गणना किट में 11 प्रकार की सामग्री, बैग, पहचान पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज शामिल रहे। अधिकारियों ने बताया कि जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से होगी। इसके लिए अशोक कुमार सिंह, अभिषेक कुमार पटेल और अमित कुमार विश्वकर्मा को फील्ड ट्रेनर नियुक्त किया गया है, ताकि किसी भी तकनीकी समस्या पर प्रगणकों को सहायता मिल सके। राहुल मिश्रा ने कहा कि सभी कर्मचारी आवंटित क्षेत्र में जाकर नजरी नक्शा तैयार करें। अधिक से अधिक लोगों की स्व-गणना सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कार्य में सावधानी और पारदर्शिता बरतने पर जोर दिया। राजगढ़ के बीडीओ संजय यादव ने ड्यूटी में लगे अध्यापकों, अनुदेशकों और शिक्षामित्रों से ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed